Last Updated:
कम बजट में अपना कारोबार शुरू करने वालों के लिए खिलौनों की दुकान अच्छा विकल्प बन सकती है. अगर इस काम को करने वाला कोई व्यक्ति इससे जुड़ी जरूरी और बारीकी बात बता दे तो फिर काम और भी आसान हो सकता है. तो आज हम आपको खिलौने की दुकान चलाने वाले…
कैलाश कुमार: अगर आप कम बजट में अपना कारोबार शुरू करने का प्लान कर रहे हैं तो खिलौनों की दुकान आपके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकती है. खास बात यह है कि करीब ₹50 हजार की शुरुआती पूंजी के साथ इस कारोबार की शुरुआत की जा सकती है. हालांकि, बिजनेस की सफलता के लिए दुकान की लोकेशन और बच्चों की आवाजाही काफी मायने रखती है. ऐसे में बोकारो सेक्टर-4 के खिलौना दुकान संचालक गुड्डू ने इस बिजनेस से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की हैं.
₹50 हजार में ऐसे शुरू करें दुकान
गुड्डू के मुताबिक, खिलौनों का कारोबार करीब ₹50 हजार की पूंजी से शुरू किया जा सकता है. इसके लिए ऐसी जगह दुकान लेना बेहतर रहेगा, जहां बच्चों और परिवारों की आवाजाही अधिक हो. वहीं 50 हजार के बजट में करीब ₹5 हजार किराया, ₹5 हजार टेबल-रैक, ₹3 हजार दुकान की सजावट और ₹2 हजार पैकिंग बैग आदि पर खर्च किए जा सकते हैं. वहीं, 35 हजार में खिलौनों के शुरुआती स्टॉक रखा जा सकता है.
₹50 से ₹500 तक के खिलौनों से करें शुरुआत
शुरुआत में बहुत महंगे खिलौनों का स्टॉक रखने के बजाय ₹50 से ₹500 तक की कीमत वाले खिलौनों से शुरुआत करना बेहतर हो सकता है. इससे अलग-अलग बजट के ग्राहक दुकान से खरीदारी कर सकते हैं. वहीं गुड्डू के अनुसार, बच्चों में रिमोट कंट्रोल कार, एक्शन टॉय और म्यूजिकल खिलौनों की अच्छी मांग रहती है, जबकि लड़कियों के बीच डॉल समेत कई तरह के खिलौने पसंद किए जाते हैं.
कोलकाता-हावड़ा से खरीद सकते हैं थोक में खिलौने
गुड्डू बताते हैं कि थोक में खिलौने खरीदने के लिए कोलकाता और हावड़ा जैसे बाजार बेहतर हैं. यहां अलग-अलग रेंज के खिलौने थोक कीमत पर मिल जाते हैं. हालांकि, कम कीमत देखकर केवल खरीदारी करना सही नहीं है. खिलौने खरीदते समय उनकी गुणवत्ता और मजबूती जरूर जांचनी चाहिए, क्योंकि खराब क्वालिटी का सामान ग्राहकों की शिकायत के साथ कारोबारी को नुकसान भी पहुंचा सकता है.
रोजाना ₹3 हजार बिक्री तो महीने में ₹90 हजार का कारोबार
खिलौनों की दुकान में कमाई का मॉडल बिक्री और मार्जिन पर निर्भर करता है. गुड्डू के मुताबिक, इस कारोबार में करीब 45 से 60 प्रतिशत तक मार्जिन रखा जा सकता है. उदाहरण के तौर पर अगर रोजाना औसतन ₹3 हजार के खिलौने बिकते हैं, तो 30 दिनों में करीब 90 हजार की बिक्री हो सकती है. ऐसे में 90 हजार की बिक्री पर 45% पर हर महीने 40,500 कि कमाई हो सकती है.
आगे गुड्डू ने बताया कि खिलौने के व्यवसाय में सबसे अधिक सावधानी सही स्टॉक के चुनाव पर ध्यान देना चाहिए. डैमेज और टूटे हुए खिलौनों से नुकसान हो सकता है. ऐसे में खिलौने की क्वालिटी चेक करके ही डिलीवरी लें.
About the Author
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…
और पढ़ें