भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

70KM की रफ्तार से आंधी-तूफान! रांची, बोकारो… झारखंड में आज जमकर बरसेंगे...


रांची: झारखंड में आज मौसम का मिजाज बदला-बदला रहने वाला है. राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है. जबकि कुछ पश्चिमी और उत्तरी जिलों में गर्मी का प्रकोप बरकरार रहेगा .IMD के अनुसार, रांची, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, गुमला, हजारीबाग, पलामू, जमशेदपुर और बोकारो जैसे क्षेत्रों में आंधी-बारिश हो सकती है. यहां तेज हवाएं 40-70 किमी/घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं. इसके अलावा बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और पश्चिमी विक्षोभ के असर से राज्य में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो रही हैं.

झारखंड के इन जिलों में आज हो सकती है बारिश

आज दिनभर कई जिलों में छिटपुट बारिश होने की उम्मीद है, जिसमें रांची, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो, देवघर, दुमका और गिरिडीह जिलों में गरज के साथ बारिश की संभावना है. वहीं, कुछ इलाकों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और बिजली गिरने की भी आशंका है. रांची मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले मैदान और पेड़ों के नीचे खड़े नहीं होने की सलाह दी है. इसके अलावा पलामू और गढ़वा डिवीजन में भी स्थानीय स्तर पर तूफानी हवाएं चल सकती हैं. उत्तरी जिलों देवघर, गोड्डा में बारिश कम, लेकिन आंशिक बादल छाए रह सकते हैं.

जानें कहां रहेगा सबसे ठंडा और सबसे गर्म तापमान

झारखंड में आज सबसे अधिक तापमान पश्चिमी और उत्तरी जिलों जैसे दालतोंगंज, चतरा या पलामू में 36-38°C तक पहुंच सकता है. जमशेदपुर और धनबाद में भी 35-37°C के आसपास रह सकता है. जबकि
सबसे कम तापमान रांची और आसपास के पठारी इलाकों खूंटी, लोहरदगा, गुमला में न्यूनतम 20-23°C रहने की संभावना है. यहां दिन का अधिकतम 32-34°C तक रहने वाला है. वहीं, बारिश से तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट फिर संभव है.

आंधी-तूफान का अलर्ट

आज राजधानी रांची, हजारीबाग और संथाल परगना के इलाकों में तापमान अपेक्षाकृत कम रहेगा. यहां अधिकतम तापमान 31 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. बारिश और बादलों की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है. वहीं, मौसम विभाग ने पूर्वी और दक्षिणी झारखंड के कई जिलों में तेज आंधी और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है. खासकर चाईबासा और कोल्हान क्षेत्र में शाम के समय तेज तूफानी हवाएं चल सकती हैं. किसानों को फसल और मवेशियों की सुरक्षा करने की सलाह दी गई है.

जानें सोमवार को कहां-कहां हुई बारिश

वहीं, बीते दिन सोमवार को झारखंड में आंधी-बारिश का दौर रहा. रांची और आसपास के जिलों खूंटी, लोहरदगा, गुमला, रामगढ़ में गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश हुई. वहीं. रांची एयरो में 46.2 mm सबसे अधिक वर्षा दर्ज की गई. कई अन्य जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि भी हुई. इसके अलावा सबसे कम तापमान कांके रांची में 17.2°C न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ, जो राज्य में सबसे ठंडा रहा. वहीं, रांची का न्यूनतम 19.6°C रहा, जबकि लोहरदगा और खूंटी जैसे पठारी इलाकों में भी 20-21°C के आसपास ठंडक महसूस हुई. सबसे अधिकतम तापमान दालतोंगंज में 37.8°C दर्ज किया गया.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top