भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

80 साल पुरानी… पलामू की ये है सबसे सस्ती धर्मशाला, सिर्फ ₹23500...


पलामू: शादी का सीजन आते ही लोग शानदार और बजट फ्रेंडली मैरेज हॉल की तलाश में जुट जाते हैं. बढ़ती महंगाई के इस दौर में जहां एक दिन के लिए मैरेज हॉल और टेंट पर लाखों रुपये खर्च हो जाते हैं. वहीं, पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर में एक ऐसी व्यवस्था मौजूद है. जहां बेहद कम पैसे में शादी-विवाह जैसे कार्यक्रम संपन्न किए जा सकते हैं. जो कि शहर के हृदय स्थल के बेहद नजदीक है.

सिर्फ 23500 रुपये में 3 दिनों की बुकिंग

मैनेजर सुमित मिश्रा ने लोकल 18 को बताया कि गणपति धर्मशाला में शादी-विवाह के लिए एक दिन पहले से लेकर एक दिन बाद तक, यानी कुल 3 दिनों की बुकिंग की सुविधा दी जाती है. इसके लिए ट्रस्ट द्वारा मात्र 23500 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है. इस राशि में परिवारों को शादी आयोजन के लिए पर्याप्त स्थान और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं. सबसे खास बात यह है कि परिसर में टेंट, लाइट और अन्य सजावट के लिए भी पर्याप्त जगह मौजूद है. जहां आप शादी जैसे बड़े आयोजन आयोजित कर सकते हैं.

80 वर्ष पुरानी बौ धर्मशाला

इस धर्मशाला के उपाध्यक्ष नवल जी का कहना है कि धर्मशाला लगभग 80 वर्ष पुरानी है. इसकी स्थापना रांची निवासी गणपत राय ने कराई थी. करीब 39 डिसमिल क्षेत्र में फैली इस धर्मशाला में 25 डिसमिल भूमि पर दो मंजिला भवन बना हुआ है. भवन में लगभग 27 से 30 कमरे उपलब्ध हैं. जहां मेहमानों के ठहरने की समुचित व्यवस्था की गई है. यहां आप 27 कमरों में बेहतर तरीके से कार्यक्रम आयोजित कर सकते हैं.

कमरों में मिलेंगी ये आधुनिक सुविधाएं

बता दें कि धर्मशाला के सभी कमरों में सिंगल बेड, पंखा और बिजली की व्यवस्था उपलब्ध है. सामान्य दिनों में यात्रियों और जरूरतमंद लोगों को मात्र 100 रुपये में कमरा उपलब्ध कराया जाता है. इसके साथ ही स्वच्छ वॉशरूम, पीने के पानी की सुविधा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की गई है.

पानी, बिजली और सुरक्षा का पूरा इंतजाम

उन्होंने बताया कि शादी समारोह के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो. इसके लिए परिसर में वाटर कूलर लगाया गया है. बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में आपके कहने पर जनरेटर लगा सकते है. वहीं, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फायर सिलेंडर लगाए गए हैं. इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है. बाइक पार्किंग की व्यवस्था भी लोगों को अतिरिक्त सुविधा प्रदान करती है.

रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड से है आसान पहुंच

बता दें कि गणपति धर्मशाला की सबसे बड़ी विशेषता इसकी लोकेशन है. यह छह मुहान चौक के निकट स्थित है, जहां से बस पड़ाव और रेलवे स्टेशन की दूरी महज 2 से 2.5 किलोमीटर के दायरे के अंदर में है. यही वजह है कि दूर-दराज से आने वाले मेहमानों को आवागमन में किसी तरह की परेशानी नहीं होती है.

गरीब परिवारों का बना है सहारा

ट्रस्ट द्वारा यहां जरूरतमंद और गरीब परिवारों को समय-समय पर सहायता भी प्रदान की जाती है. शादी के सीजन में यहां 5 से 7 विवाह समारोहों की बुकिंग हो जाती है. कम खर्च, बेहतर सुविधाएं और शहर के बीचोंबीच बाजार के नजदीक स्थित होने के कारण गणपति धर्मशाला आज कई परिवारों की पहली पसंद बनती जा रही है.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top