भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

डैमेज घोषित क्वार्टरों की मरम्मत कराने की मांग




सिटी रिपोर्टर|बोकारो बोकारो इंप्लाइज लीज हाउस वेलफेयर सोसाइटी की ओर से बुधवार शाम सेक्टर-12 स्थित बुद्ध मंदिर प्रांगण में लीज धारियों की आमसभा आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सोसाइटी के संरक्षक भरत शर्मा ने की। इसमें डैमेज घोषित आवासों की मरम्मत और उनके संरक्षण के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई। अध्यक्ष भरत शर्मा ने डैमेज घोषित आवासों के सुधार एवं मरम्मत के लिए प्रबंधन से वार्ता करने का प्रस्ताव रखा। वहीं महामंत्री लक्ष्मण नारायण केसरी ने कहा कि जिन लीज धारियों को क्वार्टर डैमेज होने संबंधी पत्र प्राप्त हुआ है, उनकी समस्याओं को देखते हुए प्रबंधन को मरम्मत कराने का प्रस्ताव भेजा जाना चाहिए। सभा में उपस्थित जे.पी. सिंह, जे.एन. शर्मा, सुदामा यादव, ओ.पी.एन. कपूर, राजेंद्र प्रसाद समेत अन्य लीज धारियों ने कहा कि जब सेल की आर्थिक स्थिति कमजोर थी, तब उन्होंने ऋण लेकर क्वार्टर खरीदे थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top