दुमका | सदर प्रखंड में शुक्रवार को कल्याण विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में दुमका के विधायक बसंत सोरेन ने लाभुकों के बीच विभिन्न योजनाओं से संबंधित परिसंपत्तियों का वितरण किया। कार्यक्रम में कला केंद्र के लिए वाद्य यंत्र, जाहेर थान के लिए पूजा सामग्री, सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत पेंशन स्वीकृति पत्र, पशुपालन विभाग की ओर से बत्तख, दिव्यांगजनों के लिए ट्राईसाइकिल का वितरण किया गया। विधायक बसंत सोरेन ने कहा कि झारखंड सरकार की प्राथमिकता गांव-गांव तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। सामाजिक सुरक्षा, स्वरोजगार, सांस्कृतिक संरक्षण के लिए राज्य सरकार लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कला केंद्र के वाद्य यंत्रों से हमारी संस्कृति और परंपरा मजबूत होगी। पेंशन और ट्राईसाइकिल से जरूरतमंद लोगों को सीधी राहत मिलेगी।
Source link