भास्कर न्यूज | कुड़ू विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर साइकिल रैली का आयोजन एवं खेलो इंडिया, भारत सरकार अस्मिता महिला साइकिलिंग का आयोजन शनिवार (सुबह 7:30बजे) को साइकल रैली आयोजन किया गया है। इसकी जानकारी देते हुए जिला साइकल एसोसियन के जिला कोषाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कुड़ू के टाटी चौक से बस स्टेण्ड (कुरु) तक साइकिल रैली तथा खेलो इंडिया, भारत सरकार अस्मिता महिला साइकिलिंग जिला स्तर साइकिल रेस प्रतियोगिता का आयोजन टाटी नर्सरी से उमरी कोयल नदी पूल तक किया जा रहा है जिसमे अंडर 14 वर्ष, अंडर 18 वर्ष तथा 19 साल से 40 वर्ष तक के महिला प्रतिभागी भाग लेंगें,प्रतियोगिता में प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर आने वाले विजेताओं को राज्य स्तरीय साइकिलिंग प्रतियोगिता मे खेलने का मौका मिलेगा।
Source link