भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बोकारो में ट्रिपल मर्डर, आरोपी गिरफ्तार:पति-पत्नी और एक महिला पर कुल्हाड़ी से...




बोकारो के नावाडीह थाना क्षेत्र में बुधवार को कुल्हाड़ी से हमला कर तीन लोगों की हत्या कर दी गई। मृतकों में एक वृद्ध दंपती और एक महिला शामिल हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राजू सिंह (45) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, जानकी महतो (70), उनकी पत्नी सुगिया देवी (62) और परिवार की सदस्य गोरी देवी (45) धान की बुआई के लिए खेत जा रहे थे। इसी दौरान गांव के राजू सिंह ने उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में जानकी महतो और सुगिया देवी की मौके पर ही मौत हो गई। नावाडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची गंभीर रूप से घायल गोरी देवी को ग्रामीणों की मदद से अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही नावाडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी राजू सिंह को गिरफ्तार किया। परिजनों और ग्रामीणों से भी पूछताछ पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं और मामले की जांच जारी है। पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में आरोपी की मानसिक स्थिति और हमले के कारणों की पड़ताल की जा रही है। परिजनों और ग्रामीणों से भी पूछताछ की जा रही है। फिलहाल, घटना के पीछे की स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है। इस घटना से गांव में तनाव का माहौल है। ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और जांच पूरी होने तक शांति बनाए रखने की अपील की है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top