भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

विवाहिता की मौत, मायके पक्ष का हत्या का आरोप



लोहरदगा|सदर थाना क्षेत्र के जयनाथपुर में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान सुषमा देवी पति जनार्दन खत्री के रूप में हुई है। घटना गुरुवार शाम की बताई जा रही है। घर में महिला का शव फंदे से झूलता हुआ मिलने के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। घटना को लेकर दोनों पक्षों के अलग-अलग दावे सामने आ रहे हैं। ससुराल पक्ष का कहना है कि महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है, जबकि मायके पक्ष ने इसे हत्या का मामला बताते हुए आरोप लगाया है कि पहले महिला का गला दबाकर हत्या की गई और बाद में साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को फंदे से लटका दिया गया। मृतका के परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top