![]()
सिमडेगा| सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय सिमडेगा से सूचीबद्ध कलादल आदिकला मंच कोलेबिरा ने दल नेता बनफूल नायक के नेतृत्व में कुरडेग प्रखंड के बाघचट्टा साप्ताहिक बाजार में निषिद्ध मादक पदार्थों के खिलाफ जनजागरूकता अभियान चलाया। कलाकारों ने ग्रामीणों को बताया कि अफीम की खेती, गांजा, भांग, मारिजुआना, ब्राउन शुगर, कोकीन का उत्पादन, बिक्री व सेवन कानूनी अपराध है। पकड़े जाने पर 20 वर्ष तक की सजा हो सकती है। इसके साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। सड़क सुरक्षा के लिए सावधानी ही बचाव है, वज्रपात से बचाव में बरसात में अकेले बड़े पेड़ के नीचे न रुकें और सर्पदंश से बचाव के िलए जमीन पर न सोएं व मच्छरदानी लगाकर सोने की सलाह दी गई। सर्पदंश होने पर तुरंत अस्पताल ले जाएं। कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए। अंत में सभी ने निषिद्ध मादक पदार्थों के खिलाफ शपथ ली।
Source link