भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

सेवई बांध का जलस्तर गिरा पानी के लिए ग्रामीण परेशान




सिमडेगा | सदर प्रखंड के सेवई नवा टोली गांव पहुंचे भाजपा नेता श्रद्धानंद बेसरा ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने बताया कि सेवई बांध का जलस्तर लगातार गिर रहा है। पीने, नहाने, पशुओं के लिए पानी की किल्लत हो रही है। बांध की जमीन पर अतिक्रमण हो रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि इससे भविष्य में बांध समाप्त होने का खतरा है। नवा टोली के करीब 90 जनजातीय परिवारों ने बताया कि हर घर जल-नल योजना के तहत गांव में जलमीनार और पेयजल व्यवस्था होनी थी। कुछ लोगों की मनमानी से इसे दूसरे स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया। गांव अब भी मूलभूत सुविधा से वंचित है। ग्रामीणों की मांग पर बेसरा ने कहा कि बांध के जीर्णोद्धार, अतिक्रमण हटाने, जल-नल योजना को गांव में बहाल करने का मुद्दा विभाग और जिला प्रशासन के सामने उठाएंगे। समाधान नहीं होने तक आंदोलन की चेतावनी दी। ग्रामीणों ने उपायुक्त के नाम आवेदन सौंपा। बेसरा को बांध और गांव की स्थिति बताई। मौके पर बड़ी संख्या में महिला-पुरुष मौजूद थे। उपायुक्त कंचन सिंह ने कहा कि इस कार्य में पदस्थापित पदाधिकारियों और कर्मियों के सही टीम वर्क से यह सफलता मिली है। जिस कारण दुरुह भौगोलिक परिस्थिति के बावजूद समय से पहले यह कार्य हुआ है। उन्होंने कहा कि आगे भी यह प्रयास रहेगा कि जनगणना जैसा महत्वपूर्ण कार्य त्रुटिरहित तरीके से हो और सफलतापूर्वक संपन्न हो। सिमडेगा जिले में मकान सूचीकरण एवं मकान गणना को लेकर 11 चार्ज बनाए गए थे। इनमें एक शहरी और 10 ग्रामीण चार्ज थे। उपायुक्त के कुशल दिशा निर्देशन में 179 पर्यवेक्षक और 1080 प्रगणकों ने समर्पित भाव से कार्य किया । लगभग 40 डिग्री सेल्सियस के तापमान में भी ये प्रगणक सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचे और सफलतापूर्वक कार्य पूरा किया। लोगों से मकान की स्थिति, पेयजल, बिजली, घरेलू उपकरण आदि से संबंधित 33 प्रश्न पूछे गए। देश की इस पहली डिजिटल जनगणना के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण और मकान गणना का कार्य किया गया। द्वितीय चरण में 9 फरवरी 2027 से 28 फरवरी 2027 तक जनगणना का कार्य होगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top