भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

चार जून से लापता किशोरी रेलवे स्टेशन से बरामद



दुमका | चार जून से लापता 17 वर्षीय किशोरी को मुफस्सिल थाना की पुलिस ने शुक्रवार को रेलवे स्टेशन से बरामद किया। सीडब्लयूसी में उसका बयान दर्ज कराया। किशोरी की मां ने मुफस्सिल थाना में प्रेम कुमार नाम के एक युवक पर बेटी के अपहरण का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस को जांच के क्रम में पता चला कि युवक जरमुंडी के बरगो गांव का निवासी है। वह भी उसी दिन से लापता है। पुलिस ने युवक के परिजनों पर दबाव बनाया। शुक्रवार को उसने दुमका रेलवे स्टेशन पर किशोरी को छोड़ दिया। वह फरार हो गया। किशोरी की मां का बयान है कि वह अपने पति के साथ बाजार गई हुई थी। घर में बेटी और बेटा था। बेटा आम तोड़ने के लिए बगान की ओर गया था। बेटी लापता थी। मां ने मुफस्सिल थाना की पुलिस से बेटी के अपहरण की शिकायत की। बरामद किशोरी ने पुलिस को बताया कि वह रामपुरहाट गई हुई थी। उसके साथ कोई भी नहीं था।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top