दुमका| जामा थाना क्षेत्र के लीलातरी गांव के पास शनिवार की देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार 50 वर्षीय सदानंद हेंब्रम की मौत हो गई। मृतक लीलातरी का रहने वाला था। पुलिस ने शव कब्जे में लिया है। हादसे से नाराज लोगों ने कुछ देर के लिए जामा-भागलपुर मार्ग को जाम कर दिया। बताया जाता है कि साइकिल सवार हटिया कर साइकिल से घर की तरफ आ रहा था। गांव से कुछ आगे चार पहिया वाहन ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में सदानंद की की मौत हो गई। सूचना मिलने पर जामा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लिया। अब रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। जरमुंडी एसडीपीओ नवल किशोर सिंह ने बताया कि हादसे के बाद चालक वाहन समेत भाग निकला।
Source link