भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

government bus fares increased muzaffarpur patna darbhanga ticket price new rate list


Last Updated:

Bihar Government Bus New Fares: बिहार के इन रूट के बस यात्रियों के लिए काम की खबर है. अब उनको इन रूटों पर बस यात्रा करने पर अतिरिक्त जेब ढ़िली करनी होगी. क्योंकि बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने मुजफ्फरपुर से पटना, दरभंगा, सीतामढ़ी समेत कई रूटों पर बस किराया बढ़ाया है. नई दरें लागू होने से यात्रियों की यात्रा महंगी हो गई. इससे मासिक बजट पर अतिरिक्त दबाव पड़ेगा. जानिए किस रूट पर कितना किराया बढ़ाया गया है.

मुजफ्फरपुर: बस से सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है. बिहार राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा बस किराये में बढ़ोतरी लागू कर दी गई है. नई दरें लागू होने के बाद मुजफ्फरपुर से पटना, दरभंगा, सीतामढ़ी, मोतिहारी, गोपालगंज, बेतिया समेत विभिन्न रूटों पर यात्रा महंगी हो गई है. करीब पांच साल बाद किराये में संशोधन किया गया है. जिससे रोजाना सफर करने वाले यात्रियों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा.

जानिए साधारण, डीलक्स, और एसी की नई दरें
नई दरों के अनुसार मुजफ्फरपुर से पटना (83 किमी) जाने के लिए अब सरकारी साधारण बस में 133 रुपये किराया देना होगा. वहीं डीलक्स बस का किराया 148 रुपये और एसी डीलक्स बस का किराया 173 रुपये निर्धारित किया गया है. निजी नॉन-एसी बसों में पटना का किराया बढ़कर 150 रुपये हो गया है, जबकि एसी बसों में यात्रियों को 171 रुपये चुकाने होंगे.

दरभंगा, सीतामढ़ी, शिवहर के लिए देना होगा इतना
दरभंगा और सीतामढ़ी जाने वाले यात्रियों को भी अब पहले से अधिक किराया देना होगा. सरकारी सेमी डीलक्स बस से इन रूटों पर यात्रा करने के लिए 102 रुपये और डीलक्स बस में 113 रुपये किराया तय किया गया है. वहीं निजी बसों में दरभंगा का किराया 125 रुपये और सीतामढ़ी का 115 रुपये हो गया है. मोतिहारी रूट पर निजी बसों का किराया 175 रुपये कर दिया गया है. समस्तीपुर जाने के लिए अब 140 रुपये, बेगूसराय के लिए 230 रुपये, महुआ के लिए 115 रुपये तथा शिवहर और पुपरी के लिए 115 रुपये किराया देना होगा. वहीं बेतिया और गोपालगंज जाने वाले यात्रियों को अब 290 रुपये तक किराया चुकाना पड़ेगा.

शिवहर रूट पर सरकारी सेमी डीलक्स बस का किराया 81 रुपये और डीलक्स बस का किराया 90 रुपये निर्धारित किया गया है. इसके अलावा छपरा जाने के लिए सेमी डीलक्स बस में 132 रुपये और डीलक्स बस में 147 रुपये किराया लगेगा.

मासिक बजट पर पड़ेगा अतिरिक्त दबाव
परिवहन निगम के अधिकारियों के अनुसार डीजल, स्पेयर पार्ट्स और रखरखाव लागत में लगातार वृद्धि के कारण किराये में संशोधन किया गया है. नई दरें निगम की बसों के साथ-साथ पीपीपी मोड में संचालित बसों पर भी लागू होंगी. किराया बढ़ने के बाद सबसे ज्यादा असर रोजाना ऑफिस, कॉलेज और कामकाज के लिए यात्रा करने वाले लोगों पर पड़ेगा. यात्रियों का कहना है कि पहले से बढ़ी महंगाई के बीच बस किराये में वृद्धि से मासिक बजट पर अतिरिक्त दबाव पड़ेगा.

About the Author

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top