भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

गणेश जन्म की कथा सुन कर आनंदित हुए श्रद्धालु



बोकारो | थाना मोड़ सेक्टर-3 स्थित दुर्गा मंदिर में आयोजित शिव महापुराण कथा में श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश के जन्म और दैत्यराज जालंधर वध की पावन कथा का श्रवण किया। मंदिर के पुजारी श्री संजय पाण्डेय ने बताया कि कथावाचक व्यास संतोष पाण्डेय ने शिव पुराण के प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा में बताया गया कि माता पार्वती ने उबटन से बालक की रचना कर उसे द्वारपाल बनाया। भगवान शिव द्वारा रोके जाने पर हुए संघर्ष में बालक का सिर धड़ से अलग हो गया, जिसे बाद में हाथी के शिशु का सिर जोड़कर गणेश रूप दिया गया और प्रथम पूज्य होने का वरदान मिला। जालंधर वध प्रसंग में उसकी पत्नी वृंदा के सतीत्व, भगवान विष्णु की लीला और अंततः भगवान शिव द्वारा धर्म रक्षा हेतु जालंधर के वध का वर्णन किया गया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top