भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

BSTC vs BTech: 12वीं के बाद बीएसटीसी करें या बीटेक? दोनों की...


Last Updated:

BSTC vs BTech Difference: 12वीं के बाद सही करियर ऑप्शन चुनना आसान नहीं होता है. कई युवा कंफ्यूज रहते हैं कि बीएसटीसी करें या बीटेक. कौन सा कोर्स जल्दी नौकरी दिलवाएगा और तगड़ी सैलरी भी? जानिए बीएसटीसी और बीटेक कोर्स की फीस, करियर स्कोप और दोनों के बीच का हर अंतर.

12वीं के बाद बीएसटीसी करें या बीटेक? दोनों की फीस और सैलरी में है बहुत अंतरZoom

BSTC vs BTech: बीएसटीसी और बीटेक कोर्स की फीस और सैलरी में काफी अंतर है

नई दिल्ली (BSTC vs BTech Difference). 12वीं की परीक्षा खत्म होते ही ज्यादातर स्टूडेंट्स स्ट्रेस में आ जाते हैं कि अब आगे क्या करें. इन दिनों साइंस और अन्य स्ट्रीम के स्टूडेंट्स 2 कोर्स की बहुच चर्चा कर रहे हैं- BSTC (जिसे अब D.El.Ed भी कहा जाता है) और बीटेक. बीएसटीसी को स्कूल में मास्टर जी बनने का सबसे आसान शॉर्टकट माना जाता है, वहीं बीटेक इंजीनियरिंग की वो दुनिया है, जहां लाखों-करोड़ों के पैकेज और बड़ी-बड़ी टेक कंपनियों में काम करने का सपना पूरा होता है.

कई स्टूडेंट्स बिना सोचे-समझे या दोस्तों की देखा-देखी किसी भी कोर्स में एडमिशन ले लेते हैं और बाद में पछताते हैं. किसी भी कोर्स में एडमिशन लेने से पहले बजट और करियर स्कोप की सही जानकारी होना जरूरी है. एक कोर्स मात्र 2 साल में सरकारी नौकरी दिलवा सकता है, वहीं दूसरा कोर्स 4 साल की मेहनत और कोडिंग-मशीनों की दुनिया से गुजरने के बाद ग्लोबल टेक लीडर बना सकता है. जानिए बीएसटीसी और बीटेक के बीच का अंतर, फीस, नौकरी और सैलरी का हर पहलू.

BSTC vs BTech Difference: बीएसटीसी और बीटेक कोर्स में क्या अंतर है?

BSTC (Basic School Teaching Certificate) यानी बेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट 12वीं के बाद होने वाला 2 साल का डिप्लोमा कोर्स है. यह मुख्य रूप से उन स्टूडेंट्स  के लिए है जो प्राइमरी स्कूलों (कक्षा 1 से 5वीं) में सरकारी शिक्षक बनना चाहते हैं. वहीं, बीटेक यानी बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी 4 साल की अंडरग्रेजुएट प्रोफेशनल डिग्री है. इसमें कंप्यूटर साइंस, मैकेनिकल या सिविल जैसी ब्रांचेस में इंजीनियरिंग की बारीकियां सिखाई जाती हैं.

BSTC vs BTech: एडमिशन की योग्यता और फीस

  • बीएसटीसी: इसे किसी भी स्ट्रीम (आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स) के स्टूडेंट्स कर सकते हैं. बस 12वीं में 50% मार्क्स होने चाहिए और इसके लिए एक प्री-एग्जाम पास करना होता है. इसकी सालाना फीस 15,000 से 25,000 रुपये के आस-पास होती है.
  • बीटेक: इसके लिए 12वीं में साइंस-मैथ (PCM) होना अनिवार्य है. आईआईटी (IIT) या एनआईटी (NIT) जैसे टॉप संस्थानों में जाने के लिए JEE Main/Advanced जैसी कठिन परीक्षाएं पास करनी होती हैं. प्राइवेट कॉलेज में बीटेक की फीस 1 लाख से 3 लाख रुपये सालाना तक जा सकती है.

BSTC vs BTech: नौकरी और करियर स्कोप

  • बीएसटीसी के बाद: कोर्स पूरा करते ही आप रीटी (REET Level-1) या अन्य राज्यों की शिक्षक पात्रता परीक्षा देने के योग्य हो जाते हैं. इसे पास करते ही सरकारी प्राइमरी स्कूल में ‘थर्ड ग्रेड टीचर’ बन जाते हैं. इसमें 100% सरकारी नौकरी की सुरक्षा मिलती है.
  • बीटेक के बाद: कॉर्पोरेट सेक्टर के दरवाजे खुल जाते हैं. सॉफ्टवेयर इंजीनियर, डेटा साइंटिस्ट या प्रोजेक्ट मैनेजर के तौर पर Google, TCS, Infosys जैसी दिग्गज कंपनियों में काम कर सकते हैं. इसके अलावा GATE परीक्षा देकर सरकारी पीएसयू (PSUs) में भी अफसर बन सकते हैं.

BSTC vs BTech Salary: किसमें ज्यादा सैलरी मिलेगी?

सैलरी की बात करें तो दोनों में बहुत अंतर है. बीएसटीसी करने के बाद सरकारी शिक्षक बनने पर शुरुआती सैलरी 35,000 से 40,000 रुपये प्रति महीना के बीच होती है, जो समय के साथ धीरे-धीरे बढ़ती है. वहीं, बीटेक में सैलरी की कोई सीमा नहीं है. अगर आप किसी सामान्य कॉलेज से हैं तो शुरुआत 25,000 से 35,000 रुपये महीने से हो सकती है, लेकिन अगर आपके पास गजब की स्किल्स हैं या टॉप कॉलेज से हैं तो शुरुआती पैकेज ही 10 से 15 लाख रुपये सालाना (यानी 1 लाख रुपये महीना से ज्यादा) का मिल सकता है.

BSTC vs BTech: कौन सा कोर्स है बेस्ट?

अगर आपका बजट कम है, जल्दी और सुरक्षित सरकारी नौकरी चाहते हैं और बच्चों को पढ़ाना पसंद है तो बीएसटीसी बेस्ट है. लेकिन अगर आपको टेक्नोलॉजी से प्यार है, कोडिंग या मशीनों के साथ दिन-रात बिता सकते हैं और कॉर्पोरेट जगत में मोटा पैसा कमाना चाहते हैं तो बीटेक से बेहतर कुछ नहीं.

About the Author

Deepali PorwalSenior Sub Editor

Deepali Porwal is a seasoned bilingual journalist with 11 years of experience in the media industry. She currently works with News18 Hindi, focusing on the Education and Career desk. She is known for her versat…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top