भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पशुओं का किशमिश है यह चीज! फ्री में उपलब्ध… गायों को खिलाकर...


होमताजा खबरकृषि

पशुओं का किशमिश है यह चीज! गायों को खिलाकर निकालें दूध, रोजाना भरेगी बाल्टी

Last Updated:

पशुओं के लिए मुफ्त में उपलब्ध एक खास चीज ‘किशमिश’ का काम करती है. इसे गायों को खिलाने से दूध का उत्पादन तेजी से बढ़ता है. इसके सेवन से रोजाना सुबह-शाम दूध की बाल्टी भर जाएगी. यह चीज पशुओं के स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद है. जानिए इस जादुई चीज के बारे में…

ख़बरें फटाफट

कोडरमाः ग्रामीण इलाकों में प्राकृतिक रूप से मिलने वाला महुआ पशुओं के लिए भी बेहद पौष्टिक आहार माना जाता है. ग्रामीण क्षेत्रों में इसे पशुओं का किशमिश भी कहा जाता है, क्योंकि इसमें कई ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो पशुओं की सेहत और उत्पादन क्षमता को बेहतर बनाने में सहायक होते हैं. श्री कोडरमा गौशाला के पशु विशेषज्ञ रजनीश कुमार ने विशेष बातचीत में बताया कि महुआ में विटामिन, मिनरल्स और प्राकृतिक ऊर्जा देने वाले तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं. यही वजह है कि इसे पशुओं के लिए एक प्राकृतिक टॉनिक के रूप में देखा जाता है. हालांकि इसका सेवन हमेशा सीमित मात्रा में ही कराया जाना चाहिए.

दूध उत्पादन बढ़ाने में मददगार
उन्होंने कहा कि किसी भी पोषक तत्व की अधिक मात्रा नुकसान पहुंचा सकती है और यही बात महुआ पर भी लागू होती है. इसलिए पशुपालकों को अपने पशुओं की उम्र, वजन और आवश्यकता के अनुसार ही महुआ खिलाना चाहिए. उन्होंने बताया कि दुधारू पशुओं को महुआ खिलाने से दूध उत्पादन में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलता है. वहीं जो पशु दूध नहीं देते हैं, उनमें यह शरीर की ताकत बढ़ाने, ऊर्जा बनाए रखने और सामान्य स्वास्थ्य सुधारने में मददगार हो सकता है. पशुपालकों को सूखे महुआ को पहले पानी में भिगो देना चाहिए और उसके बाद एक पशु को लगभग 100 ग्राम की मात्रा में सुबह खिलाना चाहिए. इस तरीके से महुआ आसानी से पचता है और उसका पोषण भी बेहतर तरीके से मिलता है.

पाचन तंत्र में करता है सुधार
उन्होंने बताया कि महुआ के नियमित लेकिन नियंत्रित सेवन से पशुओं का पाचन तंत्र बेहतर रहता है. यह पेट साफ रखने में मदद करता है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में भी सहायक माना जाता है. उन्होंने मौसम के अनुसार भी सावधानी बरतने की सलाह दी. उन्होंने बताया कि महुआ की तासीर गर्म होती है, इसलिए गर्मियों में इसे बहुत अधिक मात्रा में नहीं देना चाहिए. अधिक सेवन से पशुओं को परेशानी हो सकती है. वहीं सर्दियों के मौसम में सीमित मात्रा में महुआ खिलाने से यह पशुओं को अंदरूनी गर्माहट और अतिरिक्त ऊर्जा प्रदान करने में सहायक होता है.

About the Author

Prashun Singh

मीडिया में 6 साल का अनुभव है. करियर की शुरुआत ETV Bharat (बिहार) से बतौर कंटेंट एडिटर की थी, जहां 3 साल तक काम किया. पिछले 3 सालों से Network 18 के साथ हूं. यहां बिहार और झारखंड से जुड़ी खबरें पब्लिश करता हूं.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top