![]()
.
झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी पुनर्वास योजना को धरातल पर उतारने के लिए जिला प्रशासन ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। इसी कड़ी में जिला उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने संयुक्त रूप से खूंटपानी प्रखंड अंतर्गत सालीगुटू का दौरा किया। अधिकारियों ने यहां पुनर्वास योजना हेतु चिह्नित 3.84 एकड़ भूमि का निरीक्षण किया और चिह्नीकरण कार्य का अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त और एसपी ने पुनर्वास योजना के तहत प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि योजना के पारदर्शी और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जल्द ही ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। ग्राम सभा की सहमति और तय नियमों के अनुसार चिन्हित भूमि पर आवास निर्माण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि पुनर्वास योजना से जुड़ी सभी आवश्यक कागजी और व्यावहारिक प्रक्रियाओं को निर्धारित समयसीमा (डेडलाइन) के भीतर पूरा किया जाए, ताकि पात्र लाभुकों को अविलंब इस योजना का सीधा लाभ मिल सके। निरीक्षण के दौरान सदर अनुमंडल पदाधिकारी एसडीओ समेत अन्य थे।