भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

नशा मुक्ति अभियान आज से, जागरूकता वाहन करेंगे गांव-गांव प्रचार



बोकारो | निषिद्ध मादक पदार्थों की रोकथाम और नशा मुक्ति को लेकर जिले में सोमवार से व्यापक जन जागरुकता अभियान शुरू होगा। सरकार के निर्देश पर जागरुकता प्रचार वाहन विभिन्न प्रखंडों, पंचायतों और गांवों में भ्रमण कर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देंगे। रांची में मुख्यमंत्री दोपहर 2:15 बजे वाहनों को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद बोकारो समाहरणालय से अपराह्न 3:30 बजे उपायुक्त अजय नाथ झा अभियान का शुभारंभ करेंगे। एलईडी वैन के जरिए नशा मुक्ति संबंधी संदेश, लघु फिल्में और वीडियो प्रदर्शित किए जाएंगे। अभियान का उद्देश्य युवाओं समेत सभी वर्गों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top