भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Jharkhand JPSC-JSSC Student Protest | Government Delegation Talks Update


झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा में धांधली को लेकर छात्रों का आंदोलन आज 16वें दिन भी जारी है। सरकार और छात्रों के बीच आज दोपहर 12 बजे तीसरे राउंड की बातचीत होगी। अब तक हुई शुक्रवार और शनिवार की दो राउंड की बातचीत बेनतीजा रही है।

.

इधर, देर शनिवार की देर शाम रांची में छात्रों ने फ्लैश लाइट मार्च निकाला। इस दौरान छात्रों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। मार्च शहीद निर्मल महतो की शहादत दिवस पर जयपाल सिंह मुंडा स्टटेडियम से अलबर्ट एक्का चौक तक निकाला गया।

JPSC-JSSC रद्द करने की मांग को लेकर 6 छात्र अनशन पर हैं। शनिवार सुबह ABVP कार्यकर्ता CM आवास का घेराव करने निकले, लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक दिया। छात्रों ने 10 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान किया है।

छात्रों के आंदोलन से जुड़ी फोटो

शहीद निर्मल महतो की शहादत दिवस पर शाम में छात्रों ने जयपाल सिंह मुंडा स्टटेडियम से अलबर्ट एक्का चौक तक फ्लैश लाइट मार्च निकाला।

शहीद निर्मल महतो की शहादत दिवस पर शाम में छात्रों ने जयपाल सिंह मुंडा स्टटेडियम से अलबर्ट एक्का चौक तक फ्लैश लाइट मार्च निकाला।

ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा ने शनिवार को छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो से बातचीत की।

ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा ने शनिवार को छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो से बातचीत की।

रांची में छात्रों के आंदोलन का शनिवार को 15 वां दिन है। 6 छात्र भूख हड़ताल पर हैं।

रांची में छात्रों के आंदोलन का शनिवार को 15 वां दिन है। 6 छात्र भूख हड़ताल पर हैं।

रांची प्रशासन ने धरनास्थल पर कैमरे लगा दिए हैं।

रांची प्रशासन ने धरनास्थल पर कैमरे लगा दिए हैं।

इधर, JPSC-JSSC परीक्षा में गड़बड़ी का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। वकील सत्यम सिंह के मुताबिक, यह याचिका राजनीतिक नेता हरिशरण देवगन ने दायर की है। उन्होंने अपनी याचिका में चार मांगें पूरी करने की अपील की है।

वहीं, सरकार ने छात्रों को सुझाव देने के लिए Email ID- Jpsc.jssc.feedback@gmail.com और फीडबैक नंबर जारी किया है। मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि हम छात्रों के विभिन्न समूहों, स्टेकहोल्डर से मिलेंगे। तमाम सुझावों के बाद फैसला लिया जाएगा।

एक्टर पीयूष मिश्रा बोले- छात्रों के लिए जो सकेगा करूंगा

सिंगर और एक्टर पीयूष मिश्रा शनिवार को रांची में छात्रों के विरोध-प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को अपना समर्थन दिया। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा- मैंने कुछ छात्रों के इंटरव्यू देखे और उनकी आंखों में दर्द महसूस किया। मैंने उनकी मुश्किलें और उनके आंसू देखे।

QuoteImage

मेरे यहां आने के लिए इतना ही काफी था। मैं दो दिन के लिए खाली था, इसलिए यहां शामिल होने और आप लोगों के साथ खड़े होने आया हूं। मुझे युवाओं से बहुत लगाव है। सिर्फ यहां आने के अलावा, हम पिछले तीन-चार दिनों से हर संभव मदद करने की कोशिश कर रहे हैं। चाहे आर्थिक सहायता हो, खाना पहुंचाना हो या मैट और तिरपाल उपलब्ध कराना हो, हम अपनी क्षमता के अनुसार जो कुछ भी कर सकते हैं, वह कर रहे हैं।

QuoteImage

लेखक, कवि और बॉलीवुड अभिनेता पीयूष मिश्रा ने आज प्रदर्शनकारी छात्रों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपना सबसे चर्चित गाना 'आरंभ है प्रचंड' गाकर छात्रों का हौंसला बढ़ाया।

लेखक, कवि और बॉलीवुड अभिनेता पीयूष मिश्रा ने आज प्रदर्शनकारी छात्रों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपना सबसे चर्चित गाना ‘आरंभ है प्रचंड’ गाकर छात्रों का हौंसला बढ़ाया।

शनिवार को दूसरे गुट से हुई थी बात

राज्य सरकार के प्रतिनिधिमंडल और छात्र नेताओं के बीच शनिवार को दूसरे राउंड की वार्ता हुई थी। बैठक में किसी ठोस निष्कर्ष पर सहमति नहीं बन सकी, जिसके कारण जयपाल सिंह स्टेडियम में जेएलकेएम के बैनर तले चल रहा आंदोलन भी जारी है।

बैठक में सरकार की ओर से मंत्री दीपिका पांडे सिंह, सुदिव्य कुमार सोनू और संजय कुमार यादव शामिल हुए, जबकि छात्र प्रतिनिधिमंडल में दीनबंधु मंडल, पूजा कुमारी, चंदन कुमार, बिमल कुमार, प्रेम कुमार, रविशंकर, अमित कुमार शर्मा और रामावतार महतो मौजूद रहे।

इससे पहले शुक्रवार को भी सरकार ने आंदोलन कर रहे दूसरे गुट के छात्र प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की थी, लेकिन उस बैठक में भी कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया था। हालांकि, सरकार की ओर से यह संकेत दिया गया है कि बातचीत के सभी विकल्प अभी भी खुले हैं और आगे भी संवाद जारी रखा जाएगा।

इधर, जिन छात्रों के गुट से शनिवार को वार्ता हुई, उनके समर्थन में जेएलकेएम नेता देवेंद्र नाथ महतो पिछले छह दिनों से भूख हड़ताल पर हैं, जिससे आंदोलन और तेज होता दिख रहा है। लगातार गतिरोध के कारण अभ्यर्थियों में नाराजगी बनी हुई है और वे अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं।

ये भी पढ़ें

आंदोलनरत छात्रों की मदद के लिए बढ़े हाथ:दुकान के लिए बनाई 250 प्लेट बिरयानी स्टूडेंट्स को खिलाई, छात्रा ने पॉकेट मनी से बांटे समोसे



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top