Last Updated:
Tribal Homemaker Monica Success: कहते हैं कि हुनर अगर मेहनत और लगन के साथ जुड़ जाए तो सफलता जरूर मिलती है. इसका बेहतरीन उदाहरण पेश कर रही है बोकारो जिले के सेक्टर-12 स्थित गुमला नगर की रहने वाली आदिवासी गृहणी मोनिका लकड़ा, जो घर-परिवार की जिम्मेदारियों के बीच पाइप क्लीनर और क्रोशिया आर्ट के हुनर से खूबसूरत फ्लावर पॉट्स होम डेकोरेशन के सामान तैयार कर ऑनलाइन और ऑफलाइन बेचकर आत्मनिर्भरता कि मिसाल पेश कर रही हैं.
खास बातचीत में मोनिका ने बताया कि वह पिछले सात सालों से क्रोशिया आर्ट का काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने कई तरह की डिजाइन तैयार कीं, लेकिन हाल के दिनों में बाजार में बढ़ते ट्रेंड को देखते हुए उन्होंने पाइप क्लीनर आर्ट के साथ एक्सपेरिमेंट शुरू किया, जो कि लोगों को बहुत ही पसंद आया.
उन्होंने 5 मिनट से बेहतरीन आर्ट बनाना शुरू किया. आगे मोनिका ने बताया कि एक डिजाइन को तैयार करने में उन्हें 10 से 15 मिनट का समय लगता है,जबकि वेडिंग बुके या बर्थडे बुके बनाने में एक से दो घंटे तक का समय लग जाता है.
वहीं उनके स्टॉल पर ग्राहक मात्र 50 रुपये में पाइप क्लीनर या क्रोशिया आर्ट से बने खूबसूरत फूल खरीद सकते हैं, वहीं आकर्षक बुके की कीमत 300 रुपये से शुरू होती है इसके अलावा उनके पास आइसक्रीम, फूल और अन्य रचनात्मक डिजाइन वाले की-रिंग भी उपलब्ध हैं,जो बच्चों और युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
वहीं उनके यहां सबसे अधिक मांग बुके और फ्लावर की होती है और हर महीने उनके 50 से 100 उत्पादों की बिक्री हो जाती है. जिससे उन्हें करीब 25 से 30 हजार रुपये तक की आमदनी हो जाती है. वही उनका स्टॉल बोकारो मॉल के सामने शाम 5:00 बजे से रात 8:00 बजे तक खुला रहता है.
इसके अलावा ग्राहक इंस्टाग्राम आईडी जेनिथ मोनिका लकड़ा पर ऑर्डर कर सकती है. आखिर में उन्होंने दूसरी महिला को संदेश दिया है कि घर पर खाली बैठने से अच्छा है आप अपने हुनर को पहचान कर कुछ नया शुरुआत कर सकते हैं जिससे अपनी पहचान के साथ कामयाबी भी जरूर मिलती है