भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

मिक्सी-सूटकेस तो कभी प्लेन की सीट… अहमदाबाद टॉयलेट कांड से पहले तस्करों...


होमफोटोदेश

मिक्सी-टॉयलेट से लेकर प्लेन की सीट तक; जानें सोना तस्करी के शातिर पैंतरे

Last Updated:

Ahmedabad Plane Toilet Gold Smuggling Case: अहमदाबाद में विमान के टॉयलेट स्पीकर से ₹4.26 करोड़ का सोना मिलने से पहले, तस्करों ने सुरक्षा एजेंसियों को छकाने के लिए कई हैरान करने वाले ठिकाने ढूंढे हैं. दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े हवाई अड्डों पर पकड़े गए मामलों में कभी मिक्सर ग्राइंडर की मोटर के अंदर, कभी ट्रॉली सूटकेस की गुप्त आउटर लाइनिंग में, तो कभी एयरपोर्ट स्टाफ की जैकेट की जेबों और कपड़ों के अंदर करोड़ों का सोना छिपाया गया. हद तो तब हो गई जब मस्कट से आए तस्करों ने एक्लेयर्स टॉफी के रैपर के भीतर केमिकल गोल्ड पेस्ट में तस्‍करी की कोशिश की.

विमान के टॉयलेट पैनल में छिपा ₹2 करोड़ का सोना: आईजीआई (IGI) एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान के टॉयलेट के अंदर बने सिंक और वॉल पैनल के पीछे छुपाकर रखा गया भारी मात्रा में सोना बरामद किया था. तस्करों ने सोने के बिस्कुटों को चुम्बकीय टेप की मदद से पैनल के अंदर चिपकाया था, ताकि बाहर से यह सामान्य दिखे. सटीक खुफिया जानकारी के आधार पर की गई इस कार्रवाई में करीब ₹2 करोड़ मूल्य का अवैध सोना जब्त किया गया था.

मुंबई एयरपोर्ट पर ₹5.10 करोड़ की सोने की तस्करी: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम अधिकारियों ने दो अलग-अलग मामलों में ₹5.10 करोड़ मूल्य का 5.75 किलोग्राम सोना जब्त किया. इस रैकेट में हवाई अड्डे के कर्मचारी ही शामिल पाए गए. एक लाउंज कर्मचारी को अपने अंदरूनी कपड़ों में ₹2.48 करोड़ का गोल्ड डस्ट पेस्ट छिपाकर ले जाते हुए पकड़ा गया, जबकि एक कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी के जैकेट की जेब से ₹2.62 करोड़ का सोना बरामद हुआ. यह सोना उन्हें ट्रांजिट यात्रियों ने सौंपा था; दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

सूटकेस के भीतर ₹1.33 करोड़ के सोने के स्ट्रिप्स बरामद: साल 2024 में चेन्नई हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने मस्कट से आए ओमान के दो यात्रियों के पास से ₹1.33 करोड़ मूल्य का 3 किलोग्राम सोना जब्त किया. शातिर तस्करों ने सोने के तारों और स्ट्रिप्स को अपने ट्रॉली सूटकेस के बाहरी अस्तर (आउटर लाइनिंग) और ब्रीफकेस के फ्रेम में बड़ी चालाकी से फिट कर रखा था. संदेह होने पर जब कस्टम विभाग ने सूटकेस की सघन तलाशी ली, तब इस अवैध खेप का भंडाफोड़ हुआ और दोनों आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया.

Add News18 as
Preferred Source on Google

मिक्सर ग्राइंडर में छुपाकर सोना: नवंबर 2022 में आईजीआई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने रियाद से आई एक महिला यात्री के पास मौजूद मिक्सर ग्राइंडर के भीतर छुपाकर लाया गया 1 किलो 573 ग्राम सोना बरामद किया. वहीं, एक अन्य बड़ी कार्रवाई में मस्कट से आए भारतीय यात्री के पास से 18 एक्लेयर्स टॉफियां जब्त की गईं, जिनके भीतर केमिकल पेस्ट के रूप में सोना भरा हुआ था. इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर ग्रीन चैनल पर हुई इन दोनों कार्रवाइयों में तस्करों को दबोच लिया गया.

कोलकाता और अगरतला में ₹25 करोड़ का विदेशी सोना जब्त: जून 2026 में राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने समन्वित अभियान चलाकर एक बड़े अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण तस्करी सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है. इस कार्रवाई में कोलकाता और अगरतला से कुल 17 किलोग्राम विदेशी मूल का सोना जब्त किया गया, जिसकी बाजार में कीमत ₹25 करोड़ है. कोलकाता एयरपोर्ट पर थाईलैंड से सोना ला रहे एक महिला समेत 7 तस्करों को दबोचा गया, जबकि अगरतला में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के सहयोग से भारत-बांग्लादेश सीमा से तस्करी कर रहे 3 आरोपी गिरफ्तार हुए.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top