भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

सदर अस्पताल बोकारो की डॉ. पिंकी को झारखंड ऑनर अवॉर्ड पुरस्कार




सिटी रिपोर्टर | बोकारो स्वास्थ्य क्षेत्र में सदर अस्पताल बोकारो की नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. पिंकी पॉल के नाम एक और उपलब्धि दर्ज हुई है। ऑल इंडिया कम्युनिटी ऑप्थेल्मोलॉजी की ओर से डॉ. पिंकी को झारखंड ऑनर अवार्ड से सम्मानित किया गया है। रांची में आयोजित समारोह में राष्ट्रीय स्तर के नेत्र रोग विशेषज्ञों और स्वास्थ्य अधिकारियों की मौजूदगी में उक्त अवार्ड दिया गया। डॉ. पिंकी को यह अवार्ड मरीजों के नेत्र की उचित देखभाल, मुफ्त मोतियाबिंद का ऑपरेशन और अंधता निवारण कार्यक्रम चलाने में विशेष भूमिका निभाने के लिए दिया गया है। डॉ. पिंकी ने अब तक जिला के लगभग 25 हजार मोतियाबिंद मरीजों का मुफ्त ऑपरेशन करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। बोकारो जिला में अंधता पर लगाम लगाने के लिए स्क्रीनिंग के साथ मोतियाबिंद के मरीजों की मुफ्त ऑपरेशन, काला मोतिया और डायबिटिक रेटिनोपैथी जैसी बीमारियों के मरीजों की इलाज काफी सस्ते दरों पर करके समय रहते सैकड़ों लोगों को अंधेपन का शिकार होने से बचा चुकी हैं। इससे बोकारो स्वास्थ्य विभाग में हर्ष का माहौल है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top