भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

अर्जुन मुंडा ने भैया प्रीतम की माता को दी श्रद्धांजलि




सिटी रिपोर्टर | बोकारो भाजपा नेता एवं भाजपा उद्योग प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश सहसंयोजक भैया प्रीतम के आवास पर शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा पहुंचे और उनकी दिवंगत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। अर्जुन मुंडा ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि दिवंगत पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति दें। उन्होंने परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिया। इस अवसर पर परिवार के सभी सदस्य उपस्थित थे। श्रद्धांजलि सभा में बोकारो के पूर्व विधायक बीरंची नारायण, भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद, संजय त्यागी, मुकुल ओझा, अनिल सिंह, राजीव आदि थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top