भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पढ़ाई के लिए शहर आ रही हैं बेटियां तो यहां लें कमरा,...


Last Updated:

Jamshedpur Best Rental Area For Girls Students: जब बेटियां पढ़ने, नौकरी करने या प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने जमशेदपुर आती हैं तो अभिभावकों को उनके सुरक्षित स्टे की चिंता सताती है. ऐसे में शहर का यह इलाका सेवियर बनकर उभरता है. इसे लड़कियों के लिए हर लिहाज से सेफ माना जाता है और यहां आसपास ही सारी सुविधाएं कम किराये में मिल जाती हैं.

दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं खत्म होने और रिजल्ट आने के बाद अब हजारों छात्र-छात्राएं अपने भविष्य की नई दिशा तय करने में जुट गए हैं. खासकर वे लड़कियां जो उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी या नौकरी के लिए जमशेदपुर आने की योजना बना रही हैं, उनके सामने सबसे बड़ा सवाल सुरक्षित और सुविधाजनक रहने की जगह का होता है. ऐसे में शहर का शास्त्री नगर इलाका तेजी से लड़कियों के लिए सबसे भरोसेमंद और पसंदीदा रेंटल एरिया के रूप में उभरकर सामने आया है. यहां सुरक्षा, सुविधा और बजट तीनों का बेहतर संतुलन देखने को मिलता है.

शास्त्री नगर की सबसे बड़ी खासियत इसकी सुरक्षित और व्यवस्थित आवासीय पहचान है. यह इलाका लंबे समय से परिवारों और छात्रों के लिए पसंदीदा माना जाता रहा है. यहां कई पीजी और किराये के मकान विशेष रूप से छात्राओं और कामकाजी महिलाओं को ध्यान में रखकर संचालित किए जाते हैं. अधिकांश पीजी में सीसीटीवी, नियमित निगरानी और महिला-हितैषी माहौल उपलब्ध है, जिससे अभिभावक भी अपनी बेटियों को यहां भेजने में सहज महसूस करते हैं.

अगर खर्च की बात करें तो शास्त्री नगर में लड़कियों के लिए पीजी की शुरुआत लगभग 6000 रुपये प्रतिमाह से हो जाती है. इस राशि में रहने के साथ-साथ तीन समय का भोजन, बिजली, पानी और अन्य दूसरी सुविधाएं भी शामिल रहती हैं. कई पीजी संचालक वाई-फाई और हाउसकीपिंग जैसी अतिरिक्त सुविधाएं भी देते हैं. ऐसे में बाहर से आने वाली छात्राओं को अलग से खाने या दूसरी व्यवस्थाओं की चिंता नहीं करनी पड़ती, जिससे उनका पूरा ध्यान पढ़ाई और करियर पर केंद्रित रहता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

वहीं जिन छात्राओं या नौकरीपेशा युवतियों को स्वतंत्र रूप से रहना पसंद है, उनके लिए भी शास्त्री नगर एक अच्छा विकल्प है. यहां 3000 से 4000 रुपये प्रति व्यक्ति के खर्च में अच्छे कमरे उपलब्ध हो जाते हैं, जहां दो से तीन लड़कियां मिलकर रह सकती है. साझा किराये की यह व्यवस्था आर्थिक रूप से काफी लाभदायक साबित होती है. कमरे के आसपास किराना दुकान, मेडिकल स्टोर, रेस्टोरेंट और दैनिक जरूरतों की लगभग सभी सुविधाएं आसानी से मिल जाती हैं.

इस क्षेत्र की लोकेशन भी इसे खास बनाती है. शास्त्री नगर से दो से तीन किलोमीटर के दायरे में शहर के प्रमुख कॉलेज, कोचिंग संस्थान, अस्पताल, बैंक, बाजार और अन्य महत्वपूर्ण सुविधाएं मौजूद हैं. इससे छात्राओं को लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ती और समय की भी बचत होती है. सार्वजनिक परिवहन और ऑटो की उपलब्धता भी यहां बेहतर है, जिससे शहर के अन्य हिस्सों तक पहुंचना आसान हो जाता है.

अगर कोई लड़की पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी या नौकरी के उद्देश्य से जमशेदपुर आ रही है और सुरक्षित, सुविधाजनक साथ ही बजट के हिसाब से रहने की जगह तलाश रही है, तो शास्त्री नगर उसके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है. कम खर्च, अच्छी कनेक्टिविटी, सुरक्षा और रोजमर्रा की सभी सुविधाओं की उपलब्धता इस इलाके को शहर के सबसे पसंदीदा रेंटल क्षेत्रों में शामिल करती है.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top