भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

चतरा में 13 लाख की अफीम संग एक तस्कर गिरफ्तार:खूंटी से चतरा...




चतरा पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पत्थलगड्डा थाना क्षेत्र से करीब 13 लाख रुपए मूल्य की अवैध अफीम के साथ एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर खूंटी जिले से अफीम की यह खेप लेकर चतरा के गिद्धौर में बेचने की फिराक में था। पुलिस ने मौके से एक हाई-स्पीड बाइक और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान मनीष मुंडा (28) के रूप में हुई है। जब पुलिस ने उसकी तलाशी ली, तो उसके पास से 2.567 किलोग्राम गीली अवैध अफीम बरामद हुई, जिसकी अनुमानित अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 13 लाख रुपए आंकी गई है। अंधेरे का फायदा उठाकर दो अन्य तस्कर भागने में सफल रहे सिमरिया एसडीपीओ शुभम नागरगोजे ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि अंधेरे का फायदा उठाकर दो अन्य तस्कर भागने में सफल रहे। चतरा पुलिस कप्तान को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अंतरराज्यीय तस्कर पत्थलगड्डा थाना क्षेत्र के सिरकोल गांव से होते हुए गिद्धौर की ओर अवैध अफीम बेचने जा रहे हैं, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। सूचना के सत्यापन और त्वरित कार्रवाई के लिए सिमरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नागरगोजे शुभम भाउसाहब के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सिरकोल जाने वाली पक्की सड़क के मोड़ के पास सघन घेराबंदी की। इसी दौरान पुलिस ने एक तेज रफ्तार बाइक पर सवार तीन संदिग्धों को रुकने का इशारा किया। पुलिस बल को देखकर बाइक पर सवार तीनों तस्कर भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर एक तस्कर को मौके पर ही दबोच लिया, जबकि उसके दो अन्य साथी चकमा देकर भागने में कामयाब रहे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top