भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

गुमला में सात वर्षीय बच्चे की हत्या:जंगल में मिला शव; सिर-गर्दन, कमर...




गुमला जिले के रायडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत कासीर जामटोली गांव में एक सात वर्षीय बच्चे की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान हेमंत कुमार सिंह के पुत्र नवीन कुमार सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, सोमवार को नवीन के माता-पिता खेत में काम करने गए थे। उस समय नवीन गांव के अन्य बच्चों के साथ घर के पास खेल रहा था। शाम को जब परिजन काम खत्म कर घर लौटे, तो नवीन वहां नहीं मिला। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की। मंगलवार को गांव के पास स्थित जंगल में नवीन का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बच्चे के सिर के दाहिनी ओर, गर्दन, कमर और दाहिने हाथ पर गहरे जख्म के निशान थे और सिर से खून बह रहा था। परिजनों ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने बच्चे की हत्या करने के बाद शव को छिपाने के उद्देश्य से जंगल में फेंक दिया था। परिजनों ने मंगलवार को रायडीह थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। रायडीह पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड संख्या 24/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) और 238 के अंतर्गत मामला पंजीकृत किया है। पुलिस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top