भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

गोड्डा- सात साल छोटे प्रेमी से मिलने पहुंची शादीशुदा महिला:बॉयफ्रेंड ने ठुकराया,...




गोड्डा जिले में एक 19 वर्षीय युवक और 26 वर्षीय महिला की प्रेम कहानी चर्चा का विषय बनी हुई है। महिला अपने प्रेमी के साथ रहने के लिए घर-परिवार छोड़कर गोड्‌डा पहुंच गई। इसके बाद वहां खूब हंगामा हुआ। मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी। पूरा मामला गोड्डा जिले के बलबड्डा थाना क्षेत्र के घोरीकित्ता गांव में सोमवार की रात का है। 26 साल आरती देवी ने बताया कि उसकी मुलाकात 19 साल सचिन से हरियाणा में हुई थी। आरती हरियाणा के रिलायंस ब्यूटी पार्लर में कार्यरत थीं, जबकि सचिन रिलायंस मॉल में सुरक्षा गार्ड के तौर पर काम करता था। हरियाणा में हुआ दोनों में प्यार मॉल में प्रवेश के दौरान ही दोनों में बातचीत शुरू हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। सचिन का पूरा परिवार हरियाणा में रहता है और उसके माता-पिता भी हरियाणा में ही काम करते हैं। वहीं, आरती भागलपुर जिले के गौराडीह थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं। आठ वर्ष पूर्व आरती की शादी गोड्डा जिले के हनवारा थाना क्षेत्र के रामकोल गांव निवासी नकुल तांती से हुई थी। आरती के तीन बच्चे भी हैं। इधर, सचिन के साथ आरती का प्रेम इतना गहरा हुआ कि महिला पति और तीन बच्चों को छोड़कर युवक के साथ दिल्ली चली गई। प्रेमी ने महिला को एक महीने तक साथ रखा आरती के अनुसार, सचिन ने उसे अपनी चाची के पास रखा और उसकी मांग में सिंदूर भरा। इसके बाद दोनों हरियाणा चले गए और मॉल में ड्यूटी करने लगे। महिला ने बताया कि वे दोनों पिछले एक साल से प्रेम संबंध में हैं और सचिन ने उसे एक महीने तक अपने साथ रखा। इधर, सचिन और आरती के रिश्तों के बीच खटास आने लगी। मोहब्बत की मिठास कम हुई तो विवाद बढ़ने लगे। प्रेमी अब आरती को अपने साथ रखने को तैयार नहीं है और महिला उसके साथ रहने की मांग को लेकर बलबड्डा थाना का चक्कर लगा रही है। दूसरी तरफ महिला के पहले पति ने भी उसे वापस अपनाने से इनकार कर दिया है। लड़का को पूछताछ के लिए लाया गया है। मामले पर लड़की के पक्ष से कोई आवेदन नहीं मिला है। लड़का महिला को रखना चाह रहा है। लेकिन उसके गार्जियन को एतराज है। -पंकज सिंह, थाना प्रभारी, बलबड्डा



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top