भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

स्वास्थ्य क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने सरकार करेगी मदद : सीएम




झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए एक नई पहल की शुरुआत की गई। सोमवार को होटल बीएनआर में आयोजित मेडटेक इनोवेशन डे कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ‘डिस्ट्रिक्ट सैंडबॉक्स’ का शुभारंभ किया। यह पहल भारतीय विकास ट्रस्ट और फिया फाउंडेशन के सहयोग से शुरू की गई है। इसके तहत स्टार्टअप्स और शोधकर्ताओं को अस्पतालों व स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी वास्तविक परिस्थितियों में अपनी नई तकनीकों और चिकित्सा उपकरणों का परीक्षण करने का मौका मिलेगा। इससे यह पता चल सकेगा कि नई तकनीकें लोगों के लिए कितनी उपयोगी हैं और उन्हें बड़े स्तर पर कैसे लागू किया जा सकता है। सीएम ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में नवाचारों को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव सहयोग करेगी। यह पहल ग्रामीण और जरूरतमंद लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने में मददगार साबित होगी। मौके पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी और विशेषज्ञ मौजूद थे। स्वास्थ्य चुनौतियों के समाधान का बनेगा परीक्षण केंद्र डिस्ट्रिक्ट सैंडबॉक्स के तहत सरकार, शोधकर्ता, स्टार्टअप्स, स्वास्थ्य संस्थान और समुदाय एक साझा मंच पर आएंगे। यहां स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी नई तकनीकों और समाधानों का वास्तविक परिस्थितियों में परीक्षण किया जाएगा। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि नवाचार केवल प्रयोगशालाओं तक सीमित न रहें, बल्कि जमीनी स्तर पर लोगों की जरूरतों के अनुरूप विकसित होकर व्यापक रूप से उपयोग में लाए जा सकें। फिया फाउंडेशन के कार्यकारी निदेशक जॉनसन टोपनो ने कहा कि यह पहल झारखंड की स्वास्थ्य प्राथमिकताओं से जुड़ी चुनौतियों के प्रभावी समाधान विकसित करने में मददगार साबित होगी। पोर्टेबल डिजिटल एक्स-रे मशीन ने खींचा ध्यान सीएम ने बिना फिल्म वाली पोर्टेबल डिजिटल एक्स-रे मशीन का अवलोकन किया, जिसे आईआईटी धनबाद के पूर्व छात्रों ने बनाया है। यह तकनीक दूरदराज और संसाधन-विहीन क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने में अहम भूमिका निभा सकती है। दो पैनल चर्चाओं में सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली के लिए मेडटेक समाधान विकसित करने तथा सरकार, स्वास्थ्य संस्थानों, इनोवेटर्स और विकास साझेदारों के बीच सहयोग बढ़ाकर स्वास्थ्य नवाचारों को तेजी से लागू करने के उपायों पर चर्चा की गई।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top