![]()
क्लब रांची और सीसीएल की संयुक्त पहल से रिनपास में मानसिक रोगों के इलाज के लिए अत्याधुनिक डीटीएमएस (डीप ट्रांसक्रैनियल मैग्नेटिक स्टिम्युलेशन) मशीन स्थापित की गई है। करोड़ों रुपए की लागत से लगाई गई यह मशीन मानसिक एवं व्यवहारिक विकारों के उपचार में नई संभावनाओं के द्वार खोलेगी। मशीन का उद्घाटन 17 जून को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी करेंगे। कार्यक्रम में रोटरी गवर्नर नम्रता, सुरेश कुमार बैठा और सीसीएल के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। प्रोजेक्ट चेयरमैन गौरव बाग रॉय ने बताया कि विश्व की अग्रणी न्यूरो मॉड्यूलेशन कंपनी द्वारा विकसित यह मशीन शक्तिशाली चुंबकीय तरंगों के माध्यम से मस्तिष्क के प्रभावित हिस्सों को सक्रिय करती है। क्लब अध्यक्ष अमित अग्रवाल व चेयरमैन प्रवीण राजगढ़िया ने कहा कि रिनपास में इस मशीन की स्थापना मानसिक स्वास्थ्य क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगी।
Source link