भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

जमशेदपुर के कदमा में 24 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या:एक माह से...




जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र स्थित भाटिया बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान सुशील कुमार के रूप में हुई है, जो मूल रूप से औरंगाबाद जिले के दाउदनगर का निवासी था। वह पिछले लगभग एक महीने से क्षेत्र की एक शराब दुकान में काम कर रहा था। दुकान के मैनेजर अनुज कुमार ने पुष्टि की कि सुशील पिछले एक महीने से उनके यहां कार्यरत था। कदमा थाना पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही एएसआई रामदेव के नेतृत्व में टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले के सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के पीछे के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस युवक के परिचितों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के पीछे की वजहों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top