भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य पूरा होते ही मिलेगा स्लॉट:रांची से बेंगलुरु व हैदराबाद के...




रांची से बेंगलुरु और हैदराबाद के लिए दो नई ट्रेनें चलेंगी। इसका प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेज दिया गया है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि बेंगलुरु सेक्शन में चल रहे नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के पूरा होते ही नई ट्रेन के लिए स्लॉट उपलब्ध हो सकता है। यह विकास कार्य लगभग एक माह में पूरा होने की संभावना है। रांची से बेंगलुरु के लिए चलनेवाली ट्रेन बरकाकाना-गया-जबलपुर-नागपुर-काजीपेट-धर्मावरम मार्ग से होते हुए बेंगलुरु पहुंचेगी। इस ट्रेन का संचालन सप्ताह में चार दिन (सोमवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार) करने की योजना है। रांची से हैदराबाद के लिए प्रस्तावित ट्रेन का संचालन सप्ताह में चार दिन (सोमवार, बुधवार, गुरुवार और शनिवार) किया जाएगा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अभी दोनों ट्रेनों को स्पेशल ट्रेन के रूप में प्रस्तावित किया गया है और इनके संचालन के अनुभव के आधार पर आगे इन्हें नियमित ट्रेनों में बदला जा सकता है। जानिए दक्षिण की ओर जानेवाली ट्रेनों की स्थिति बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध कराना लक्ष्य, हो रहा काम… इस प्रस्ताव का मुख्य उद्देश्य झारखंड को दक्षिण भारत के प्रमुख औद्योगिक और शैक्षणिक केंद्रों से बेहतर रेल कनेक्टिविटी उपलब्ध कराना है। रेलवे लगातार प्रयास कर रहा है कि जल्द ही ये ट्रेन सेवा शुरू हो सके, ताकि यात्रियों को लंबी वेटिंग और वैकल्पिक मार्गों की परेशानी से राहत मिल सके। – श्रेया सिंह, सीनियर डीसीएम, रांची फ्लाइट भी खाली नहीं, किराया भी बढ़ा हुआ रांची एयरपोर्ट से चेन्नई और बेंगलुरु जाने का किराया भी काफी बढ़ा हुआ है। बेंगलुरु और चेन्नई जाने का अगले पांच दिन तक किराया 9000 से 11000 रुपए तक है। ट्रैवल एजेंटों का कहना है कि बेंगलुरु और चेन्नई के लिए सीटें जल्द भर जा रही हैं। अगले पांच दिनों तक 80 प्रतिशत तक सीटें भर चुकी हैं। मालूम हो कि बेंगलुरु और चेन्नई का सामान्य किराया 7000 से 7500 रुपए है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top