भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रांची में यहां लगा है किसान मेला… एक ही छत के नीचे...


Last Updated:

रांची के मोराबादी मैदान में तीन दिवसीय निशुल्क कृषि व्यापार मेला लगा है. यहां किसानों को नई तकनीक, स्टार्टअप और फसल बीमा की जानकारी मिल रही है. मेले में ऑर्गेनिक खाद बनाने और एक एकड़ से आमदनी दोगुनी करने के गुर सिखाए जा रहे हैं. किसान रागी और लेमनग्रास जैसे उत्पादों की लाइव मार्केटिंग भी सीख रहे हैं.

रांची के मोराबादी मैदान में तीन दिवसीय कृषि व्यापार मेला लगा हुआ है. किसानों के लिए यह मेला पूरी तरह निशुल्क है. यहां उन्हें खेती की नई तकनीक, नई फसलों और फसल बीमा की जानकारी मिलेगी. इसके साथ ही किसान अपनी मिट्टी की गुणवत्ता जांचने और फसल की बाजार में ब्रांडिंग करने के तरीके भी सीख सकते हैं. यहां किसानों के लिए विशेष वर्कशॉप भी आयोजित की जा रही हैं.

मेले में कंपनी शुरू करने की पूरी जानकारी उपलब्ध है, जिससे किसानों में काफी उत्साह है. यहां कृषि तकनीकों के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हो रहा है, जहां लोग झारखंड के पारंपरिक गीतों का आनंद ले सकते हैं. इसके अलावा, मेले में खाने-पीने के भी बेहतरीन इंतजाम किए गए हैं.

मेले में आपको ऐसे कई प्रगतिशील किसान मिलेंगे, जिन्होंने अपने उत्पादों को ग्लोबल मार्केट तक पहुंचाया है. उदाहरण के लिए, इंदु प्रकाश लेमनग्रास की खेती कर उसका तेल अंडमान-निकोबार तक सप्लाई कर रहे हैं. यहां आपको उन सफल किसानों से मिलने का मौका मिलेगा. जिन्होंने सिर्फ पारंपरिक खेती ही नहीं की, बल्कि अपनी खुद की बड़ी कंपनियाँ खड़ी कर दी हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

कृषि पदाधिकारी जयप्रकाश ने बताया कि मेले में किसानों को ऑर्गेनिक और बायोकेमिकल खाद के साथ फर्टिलाइजर बनाने की विधि सिखाई जा रही है. यहां किसानों को जानकारी दी जा रही है कि कैसे वे अपनी मात्र एक एकड़ जमीन का सही और अधिकतम उपयोग कर सकते हैं, जिससे उनकी आमदनी दोगुनी हो सके.

मेले में ऐसे कई स्टॉल हैं जहाँ किसान रागी उगाने के साथ-साथ रागी के लड्डू और आटा बनाकर खुद मार्केटिंग भी कर रहे हैं. यहां आकर दूसरे किसान यह आसानी से देख और समझ सकते हैं कि कैसे अपने कच्चे माल को वैल्यू-एडेड प्रोडक्ट (मूल्य वर्धित उत्पाद) में बदलकर बाजार में बेचना है और अपनी आमदनी को दोगुना करना है.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top