भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

हजारीबाग के दनुवा घाटी में हादसा; 5 घायल, 2 रेफर:पांच वाहन आपस...




हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात दनुवा घाटी में भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में तीन ट्रेलर, एक ट्रक और एक अन्य भारी वाहन आपस में टकरा गए, जिससे पांच लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सभी वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा और कई हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। हादसे से जुड़ी तस्वीरें देखें…. केबिन में फंसे चालक को निकालने में लगे तीन घंटे हादसे की सूचना मिलते ही चौपारण थाना पुलिस, चोरदाहा चेक पोस्ट प्रभारी, एनएचएआई की एम्बुलेंस टीम और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। दुर्घटना में एक चालक अपने वाहन के केबिन में बुरी तरह फंस गया था, जिसे निकालने के लिए करीब तीन घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौपारण ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। गंभीर रूप से घायल दो लोगों की हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, हजारीबाग रेफर किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद बहाल हुआ यातायात दुर्घटना के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर लंबा जाम लग गया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस और एनएचएआई की टीम ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने का कार्य शुरू किया, जिसके बाद धीरे-धीरे यातायात बहाल किया गया। कुछ समय तक यातायात बाधित रहने के बाद स्थिति सामान्य हो गई। चौपारण थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रशासन और पुलिस की तत्परता के कारण जल्द ही यातायात सुचारू कर दिया गया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top