भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

मनोहरपुर के कृष्णा पुरुषों में और महिलाओं में सोनुआ की शीला विजेता




स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर प. सिंहभूम जिले में देशभक्ति और उत्साह का माहौल है। इसी कड़ी में जिला प्रशासन की ओर से एक भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया। समाहरणालय परिसर से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरती हुई यह रैली घड़ी घर चौक पर जाकर संपन्न हुई। रैली का मुख्य उद्देश्य आमजन को राष्ट्रीय पर्व के प्रति जागरूक करना था। युवाओं को खेलकूद व स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रेरित करना भी उद्देश्य था। रैली का विधिवत शुभारंभ सदर चाईबासा के अनुमंडल अधिकारी संजय कुमार, अनुमंडल पुलिस अधिकारी बहामन टुटी, तथा जिला खेल अधिकारी मारकस हेम्ब्रम ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। अधिकारियों ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top