भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

चमोली टनल हादसे ने बिहार-झारखंड को रुलाया, घर से कमाने निकले 3...


Last Updated:

Uttarakhand Tunnel Accident: उत्तराखंड में हुए हादसे के बाद बिहार-झारखंड में भी मातम पसर गया. यहां से मजदूरी करने चमोली पहुंचे 3 मजदूरों की टनल हादसे में मौत हो गई. जिसमें एक बिहार के रहने वाले थे, जबकि 2 झारखंड के निवासी बताए जा रहे हैं. इसके अलावा कई लोग बुरी तरह घायल हो गए.

चमोली टनल हादसे ने बिहार-झारखंड को रुलाया, घर से कमाने निकले 3 मजदूरों की मौतZoom

चमोली में गुरुवार को टनल हादसा हुआ.

पटना/रांचीः उत्तराखंड के चमोली में हुए दर्दनाक टनल हादसे ने बिहार और झारखंड में भी मातम फैला दिया. पीपलकोटी में निर्माणाधीन सुरंग में पानी और मलबा घुसने से 7 मजदूरों की मौत हो गई. मृतकों में बिहार के एक और झारखंड के दो मजदूर शामिल हैं. मृतकों की पहचान बिहार के दुर्लभ शर्मा और झारखंड के विजय कुमार, जितेंद्र कुमार के रूप में हुई. हादसे की खबर जैसे ही उनके घरों तक पहुंची, परिवारों में कोहराम मच गया.

टनल में घुस गया पानी और मलबा
हादसा गुरुवार, 13 अगस्त को चमोली जिले के पीपलकोटी इलाके में हुआ. यहां एक जलविद्युत परियोजना के लिए सुरंग का निर्माण चल रहा था. इसी दौरान सुरंग के अंदर अचानक पानी और मलबा घुस गया. वहां काम कर रहे मजदूर फंस गए. घटना के बाद राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया. जानकारी के मुताबिक, हादसे के वक्त सुरंग में 22 मजदूर मौजूद थे. इनमें से कई को बाहर निकाला गया. लेकिन 7 मजदूरों की जान नहीं बचाई जा सकी.

बिहार-झारखंड के तीन मजदूरों की मौत
हादसे में जान गंवाने वालों में टिहरी जिले के प्रदीप सिंह पवार, चमोली के मुकेश, बिहार के दुर्लभ शर्मा और झारखंड के विजय कुमार और जितेंद्र कुमार शामिल हैं. अन्य मृतकों की पहचान लोकेश्वर और भुनेश्वर के रूप में बताई गई है. इस हादसे में 14 मजदूर घायल भी हुए हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों में भी बिहार और झारखंड के कई मजदूर शामिल बताए गए हैं. बिहार के चंदन कुमार, अवधेश, नंदलाल और रोहित पांडे घायल हुए हैं. वहीं झारखंड के हाबिल गुड़िया, निस्तार भिंगरा, विनोद सावन, दीना बैगरा और खेला राम बिसरा भी घायल बताए गए हैं.

14 घायलों का चल रहा इलाज
हादसे के बाद घायल मजदूरों को गोपेश्वर जिला अस्पताल पहुंचाया गया. एक घायल गोविंद को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि रोहित पांडे को बेहतर इलाज के लिए श्रीनगर रेफर किया गया है. बाकी घायलों का इलाज जारी है. बताया जा रहा है कि सभी मजदूर सुरंग निर्माण के काम में लगे थे. तभी अचानक पानी और मलबा घुसने से यह बड़ा हादसा हो गया.

About the Author

Mahesh Amrawanshi

Journalist with a sharp focus on Bihar and Jharkhand, covering politics, crime, and trending stories with a strong ground-level perspective. Passionate about listening to stories, understanding them deeply, and…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top