भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

धौताल इमाम बाड़ा में आज खड़ा होगा सरकारी अलम



झारखंड समेत देश के विभिन्न हिस्सों में 16 जून (29 जिलहिज्जा) को मुहर्रम का चांद देखा गया। दारुल कजा इमारत-ए- शरिया के काजी शरीअत मुफ्ती मो. अनवर कासमी और एदारा-ए- शरिया के नाजिम ए आला मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी ने एलान किया कि 17 जून (बुधवार) को मुहर्रम की पहली तारीख होगी, जिससे नए हिजरी साल 1448 की शुरुआत होगी। मुहर्रम की 10वीं तारीख यानी ‘यौमे आशूरा’ 26 जून, शुक्रवार को होगी। पटना स्थित मरकजी दारुल कजा ने भी इस पर मुहर लगाई है। सेंट्रल मुहर्रम कमेटी के महासचिव अकिलुर्रहमान ने बताया कि सेंट्रल और डोरंडा मुहर्रम कमेटी के निर्णयानुसार पहलाम का जुलूस 27 जून को निकाला जाएगा। मुहर्रम की पहली तारीख (बुधवार) को रात 8 बजे महावीर चौक स्थित धौताल इमामबाड़ा में प्रमुख खलीफा मो. महफूज गद्दी के नेतृत्व में सरकारी अलम खड़ा किया जाएगा, जिसमें सभी समुदायों के लोग जुटेंगे। वहीं, कुल्हाड़ी शाह बाबा दरगाह कर्बला में शाम 4:30 बजे कुरान खानी, चादरपोशी और देश की सलामती के लिए विशेष दुआ होगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top