Aaj Ka Mausam: देश में मानसून की विदाई के बाद अब चक्रवात अर्नब ने मौसम की चिंता बढ़ा दी है. मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक 27 अक्टूबर को दिल्ली-NCR से उत्तर प्रदेश और बिहार तक कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है. IMD के बुलेटिन में 25 राज्यों के लिए बारिश और आंधी की चेतावनी है. कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 95 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है. वहीं बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात अर्नब के तटीय इलाके में पहुंचने पर हवा के तेज झोंके 140 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा सकते हैं. ओडिशा और आंध्र प्रदेश पर इसका खास असर पड़ने की आशंका है. पहाड़ी राज्यों में भी मौसम बिगड़ने की चेतावनी है.
साइक्लोन अनर्ब 28 अक्टूबर की सुबह आंध्र प्रदेश और यानम तट के बीच बापटला से विशाखापत्तनम के क्षेत्र में लैंडफॉल कर सकता है. (IMD)
दिल्ली-NCR और हरियाणा में बारिश के साथ तेज हवाओं का अलर्ट
दिल्ली में 27 अक्टूबर को बारिश और आंधी की चेतावनी दी गई है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के झोंके चल सकते हैं. राजधानी में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. हरियाणा में भी मौसम में बदलाव की संभावना है. तेज हवा और बारिश के दौरान वाहन चलाने वालों को सावधानी बरतनी चाहिए.
27 अक्टूबर को देश के 10 प्रमुख शहरों का तापमान
| शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
|---|---|---|
| जयपुर | 32°C | 18°C |
| दिल्ली | 30°C | 17°C |
| चेन्नई | 33°C | 26°C |
| भोपाल | 30°C | 19°C |
| शिमला | 22°C | 11°C |
| मुंबई | 36°C | 24°C |
| रांची | 27°C | 21°C |
| लखनऊ | 32°C | 20°C |
| कोलकाता | 34°C | 26°C |
| पटना | 32°C | 22°C |
यूपी में कई जिलों में आंधी और बारिश की चेतावनी
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, मेरठ, मुरादाबाद, गौतमबुद्ध नगर, शामली, मुजफ्फरनगर, मथुरा और आगरा समेत कई जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट है. हमीरपुर, झांसी, ललितपुर, रायबरेली, मिर्जापुर, सोनभद्र, प्रतापगढ़, बांदा, फतेहपुर, कानपुर, इटावा, गाजीपुर, गोरखपुर, देवरिया और प्रयागराज में भी मौसम बदल सकता है. लखनऊ में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. किसानों को तेज हवा और बारिश से फसलों को संभावित नुकसान को देखते हुए सतर्क रहने की जरूरत है.
बिहार में तेज आंधी के साथ बारिश का अनुमान
बिहार के पटना, बेगूसराय, लखीसराय, सिवान, गया, भोजपुर, बक्सर, गोपालगंज, वैशाली, समस्तीपुर और दरभंगा समेत कई जिलों में बारिश और आंधी की चेतावनी है. मधुबनी, किशनगंज, सहरसा, सुपौल, पूर्णिया, अररिया, कटिहार, भागलपुर, खगड़िया और मुंगेर में भी मौसम बिगड़ सकता है. क्षेत्रीय पूर्वानुमान में हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की आशंका जताई गई है.
झारखंड में 70 KM तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार
तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराइकल में भी बारिश और गरज-चमक का अनुमान है. (PTI)
पश्चिम बंगाल में तेज बारिश और आंधी की संभावना
पश्चिम बंगाल के कोलकाता, हावड़ा, कालिम्पोंग, मालदा, अलीपुरद्वार, दुर्गापुर, दार्जिलिंग, पूर्व बर्धमान, पश्चिम मेदिनीपुर, बांकुड़ा, जलपाईगुड़ी और कूचबिहार में बारिश और तेज हवा का अलर्ट दिया गया है. कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. कोलकाता में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात को देखते हुए राज्य के तटीय और आसपास के क्षेत्रों के मौसम पर नजर बनी रहेगी. स्थानीय स्तर पर बारिश की तीव्रता अलग-अलग हो सकती है.
राजस्थान में बारिश और तेज हवा से बदल सकता है मौसम
राजस्थान के करौली, बारां, झालावाड़, बाड़मेर, बीकानेर, जयपुर, कोटा, उदयपुर, अलवर, चूरू, अजमेर, भरतपुर, जैसलमेर, जालौर और भीलवाड़ा में बारिश और तेज हवाओं की संभावना है. क्षेत्रीय पूर्वानुमान में हवा की रफ्तार करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने का अनुमान है. जयपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
मध्य प्रदेश में 29 अक्टूबर तक बारिश का दौर संभव
मध्य प्रदेश के विदिशा, दमोह, नरसिंहपुर, देवास, हरदा, धार, सागर, इंदौर, बालाघाट, खंडवा, सिवनी, नर्मदापुरम, खरगोन, भोपाल, बैतूल, मंडला और सीधी में बारिश और आंधी की चेतावनी दी गई है. कुछ इलाकों में 45 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. यह पूर्वानुमान 27 से 29 अक्टूबर तक के लिए बताया गया है. भोपाल में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
पंजाब में कई जिलों में बारिश और तेज हवा का अलर्ट
पंजाब के लुधियाना, फरीदकोट, बठिंडा, रूपनगर, मोहाली, तरनतारन, पठानकोट, फिरोजपुर और संगरूर समेत कई इलाकों के लिए बारिश और आंधी की चेतावनी दी गई है. चंडीगढ़ के मौसम पर भी नजर रहेगी. क्षेत्रीय पूर्वानुमान के मुताबिक कुछ इलाकों में हवा के झोंके 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं.
पहाड़ों पर बारिश के साथ भूस्खलन का खतरा
- उत्तराखंड के पिथौरागढ़, चमोली, अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल, हरिद्वार, ऋषिकेश और पौड़ी गढ़वाल में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है. कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश से रास्तों पर फिसलन और भूस्खलन का खतरा बढ़ सकता है. देहरादून में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
- हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, चंबा, किन्नौर, मंडी, कुल्लू, हमीरपुर और सोलन में बारिश और तेज हवा की आशंका जताई गई है. क्षेत्रीय अनुमान के मुताबिक हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है. मनाली में अधिकतम तापमान 7 डिग्री और न्यूनतम तापमान माइनस 3 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
- जम्मू-कश्मीर के जम्मू, किश्तवाड़, पुंछ, कुपवाड़ा, बारामूला, रियासी, गांदरबल, उधमपुर और रामबन में बारिश और आंधी की चेतावनी दी गई है. कुछ क्षेत्रों में 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. श्रीनगर में अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
पूर्वोत्तर के राज्यों में गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका
पूर्वोत्तर भारत के असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और त्रिपुरा समेत कई राज्यों में मौसम बदल सकता है. नागालैंड और मणिपुर के साथ मिजोरम में भी गरज-चमक और आकाशीय बिजली की संभावना बताई गई है. कुछ इलाकों में बारिश के साथ तेज सतही हवाएं चल सकती हैं.
दक्षिण भारत में चक्रवात अर्नब का सबसे ज्यादा असर कहां?
- बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात अर्नब का असर खास तौर पर ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण है. ओडिशा के गजपति, गंजाम, मलकानगिरी, गोपालपुर, कोरापुट और रायगढ़ा में भारी बारिश और तेज हवा की चेतावनी दी गई है. क्षेत्रीय अनुमान में हवा की रफ्तार 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे बताई गई है. आंध्र प्रदेश के एलुरु, विशाखापत्तनम, कृष्णा, काकीनाडा, गुंटूर, विजयनगरम, बापटला, मछलीपट्टनम और पूर्वी गोदावरी में बारिश तथा चक्रवात का अलर्ट है. यहां हवा की रफ्तार 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने का अनुमान दिया गया है. चक्रवात के लैंडफॉल के समय तटीय इलाकों में इससे अधिक तेज हवाएं चल सकती हैं.
- तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराइकल में भी बारिश और गरज-चमक का अनुमान है. कर्नाटक के दक्षिण आंतरिक हिस्सों में तेज सतही हवाएं चल सकती हैं. केरल में भी बारिश की गतिविधियों पर नजर रहेगी. अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में तेज हवा और बारिश की संभावना बताई गई है. समुद्र में जाने वाले मछुआरों को मौसम विभाग और स्थानीय प्रशासन की ताजा सलाह पर ध्यान देना चाहिए.
चक्रवात अर्नब का रूट और लैंडफॉल कब होगा?
मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवात अर्नब 27 अक्टूबर तक पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है. इसके बाद यह उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए 28 अक्टूबर की सुबह आंध्र प्रदेश और यानम तट के बीच बापटला से विशाखापत्तनम के क्षेत्र में लैंडफॉल कर सकता है. अनुमान है कि लैंडफॉल के दौरान लगातार हवा की रफ्तार 115 से 125 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहेगी. तेज झोंके 140 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं.