भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

सुबह 6 बजे से महकने लगती है जुबली पार्क की ‘डोसा वाली...


होमफोटोलाइफ़फूड

सुबह 6 बजे से महकने लगती है जुबली पार्क की ‘डोसा वाली गली’, फिदा रहते फूडीज

Last Updated:

Jamshedpur Jubliee Park Famous Dosa Lane: जमशेदपुर के जुबली पार्क के पास मशहूर डोसा लेन है जहां का साउथ इंडियन फूड इतना फेमस है कि पूरे शहर से लोग यहां स्वाद लेने आते हैं. डोसा, वड़ा, उत्तपम, इडली यहां ना जाने कितने आइटम मिलते हैं और इतनी वैरायटी की पेट भर जाएगा पर मन नहीं भरेगा.

जमशेदपुर को मिनी इंडिया कहा जाता है और यहां का खानपान भी इसी विविधता की झलक दिखाता है. शहर में साउथ इंडियन खाने की लोकप्रियता इतनी ज्यादा है कि कई लोग मजाक में कहते हैं कि ‘साउथ से ज्यादा मजा तो जमशेदपुर के डोसे में है.’ इस स्वाद का सबसे बड़ा केंद्र है जुबली पार्क के मुख्य द्वार के पास स्थित मशहूर डोसा वाली गली, जहां सुबह होते ही खाने के शौकीनों की भीड़ जुटने लगती है. यहां के कई पुराने डोसा स्टॉल वर्षों से लोगों की पसंद बने हुए हैं.

सुबह करीब 6 बजे से यह इलाका पूरी तरह जीवंत हो जाता है. ऑफिस जाने वाले लोग, मॉर्निंग वॉक करने वाले बुजुर्ग, कॉलेज के छात्र और परिवार के लोग यहां नाश्ते का आनंद लेने पहुंचते हैं. लगभग 7 से 8 प्रमुख दुकानों वाली इस गली में हर दुकान की अपनी अलग पहचान है. यहां आने वाले लोगों को ताजे घोल से बने कुरकुरे डोसे और गर्मागर्म सांभर की खुशबू दूर से ही आकर्षित कर लेती है.

इस गली की सबसे बड़ी खासियत है डोसे की विविधता. यहां साधारण मसाला डोसा से लेकर पनीर मसाला डोसा, बटर मसाला डोसा, रवा डोसा, चीज डोसा और कई अन्य वैरायटी आसानी से मिल जाती हैं. इसके अलावा इडली, वड़ा, उपमा और उत्तपम भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं. नारियल की चटनी, बादाम की चटनी, खट्टी-मीठी लहसुन की चटनी और स्वादिष्ट सांभर इन व्यंजनों के स्वाद को और भी खास बना देते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इस डोसा गली की पहचान यहां के पुराने और प्रसिद्ध स्टॉल हैं. इनमें Gopal Dosa का नाम सबसे पहले लिया जाता है, जो वर्षों से लोगों की पसंद बना हुआ है. इसके अलावा Anand Dosa, Jyoti Dosa और Rahul Dosa भी अपने खास स्वाद और ग्राहकों की लंबी कतारों के लिए जाने जाते हैं. इन दुकानों ने अपने स्वाद और गुणवत्ता के दम पर शहर में अलग पहचान बनाई है.

स्थानीय लोगों के अलावा बाहर से आने वाले पर्यटक भी यहां के डोसे का स्वाद चखना नहीं भूलते. सोशल मीडिया और स्थानीय चर्चाओं में भी इन दुकानों का नाम अक्सर सुनने को मिलता है. कई फूड लवर्स का मानना है कि जुबली पार्क के आसपास मिलने वाला डोसा स्वाद, कीमत और वैरायटी के मामले में शहर के बड़े रेस्तरां को भी कड़ी टक्कर देता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top