भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

चौधरीबांध में बना एक करोड़ का शिव मंदिर:कलश यात्रा के साथ शुरू...




गिरिडीह जिले के बगोदर प्रखंड अंतर्गत चौधरीबांध गांव में गुरुवार को श्री 1008 शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा नौ दिवसीय पंचकुंडीय महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। यह महायज्ञ कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा 25 जून को होगी, जबकि महायज्ञ का समापन 26 जून को किया जाएगा। कलश यात्रा में गांव और आसपास के क्षेत्रों से महिलाएं, युवतियां, पुरुष और बच्चे शामिल हुए। श्रद्धालु सिर पर कलश लेकर मंदिर परिसर से सुंदरोटांड़ नदी तक पहुंचे। वैदिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए वहां वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच कलशों में पवित्र जल भरा गया। इसके बाद शोभायात्रा के रूप में श्रद्धालु पुनः मंदिर परिसर लौटे, जहां आचार्यों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ कलश स्थापना और अन्य वैदिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। यह महायज्ञ चौधरीबांध गांव में नवनिर्मित शिव मंदिर में शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। लगभग एक करोड़ रुपए की लागत से निर्मित इस मंदिर का निर्माण कार्य वर्ष 2016 में शुरू हुआ था। ग्रामीणों के सहयोग और लगभग 10 वर्षों के सामूहिक प्रयास के बाद मंदिर का निर्माण कार्य पूरा हो सका है। आयोजन समिति के अनुसार, 25 जून को भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश, कार्तिकेय और नंदी सहित शिव परिवार की विधि-विधानपूर्वक प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होगी। वहीं, 26 जून को हवन, पूर्णाहुति, कन्या पूजन, कन्या भोजन एवं विशाल भंडारे के साथ महायज्ञ का समापन किया जाएगा। गांव को आकर्षक ढंग से सजाया गया महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन संगीतमय झांकियों से सुसज्जित श्रीराम कथा एवं शिव पुराण महाकथा का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रसिद्ध कथावाचक श्रद्धालुओं को धर्म और अध्यात्म का संदेश देंगे। आयोजन को लेकर पूरे गांव को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में रंग-बिरंगी रोशनी और तोरण द्वार लगाए गए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि यह मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि गांव की एकता और सामूहिक प्रयास का प्रतीक है। यह मंदिर अब क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल होने जा रहा है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top