भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

कहीं सड़क टूटी तो कहीं अधूरा पड़ा विकास का काम, अमेठी के 8 ग्राम...


Last Updated:

अमेठी जिले में प्रशासनिक कर्मचारी की कमी के साथ-साथ ग्राम प्रधानों की भी समस्या ग्राम पंचायत में कामकाज को प्रभावित कर रही है. 8 ग्राम पंचायत में भादर  ब्लॉक की सवनगी जामों का सूखी बाजगढ़ ग्राम पंचायत में प्रधान पद का दुरुपयोग करने के कारण प्रधान को बर्खास्त कर दिया गया. इन ग्राम पंचायत में विकास कार्य पूरी तरीके से प्रभावित है वही इन ग्राम पंचायत के अलावा जिले के गौरीगंज तहसील के शाहगढ़ ब्लॉक की किटियावा और तिलोई विकासखंड का छतहुआ और कुटमरा गांव पंचायत प्रधानों के निधन के कारण रिक्त है.

ख़बरें फटाफट

अमेठी: जिले में विकास कार्य को लेकर ग्राम पंचायत में प्रधान की जिम्मेदारी तय होती है, लेकिन अगर उन्हीं ग्राम पंचायत में प्रधान ना रहे तो लोगों को लाभ धरातल पर नहीं मिल पाता. ऐसी ही कुछ कहानी है अमेठी जिले के अलग-अलग ग्राम पंचायत की. जहां करीब 8 ग्राम पंचायतें ऐसी हैं जहां पर विकास काम प्रभावित हुआ है. कुछ ग्राम पंचायत में प्रधानों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा तो कुछ ग्राम प्रधानों की आकस्मिक मृत्यु हो गई. जिसके कारण गांव में विकास काम अब राम भरोसे है.

कहीं टूटी सड़क तो कहीं नहीं पहुंच रही योजना

अमेठी जिले में प्रशासनिक कर्मचारी की कमी के साथ-साथ ग्राम प्रधानों की भी समस्या ग्राम पंचायत में कामकाज को प्रभावित कर रही है. 8 ग्राम पंचायत में भादर  ब्लॉक की सवनगी जामों का सूखी बाजगढ़ ग्राम पंचायत में प्रधान पद का दुरुपयोग करने के कारण प्रधान को बर्खास्त कर दिया गया. इन ग्राम पंचायत में विकास कार्य पूरी तरीके से प्रभावित है वही इन ग्राम पंचायत के अलावा जिले के गौरीगंज तहसील के शाहगढ़ ब्लॉक की किटियावा और तिलोई विकासखंड का छतहुआ और कुटमरा गांव पंचायत प्रधानों के निधन के कारण रिक्त है. यहां पर भी विकास काम प्रभावित है. इसके अलावा बाजार शुक्ला ब्लॉक का संसारपुर ब्लॉक का कटारी गांव भी काम काज से प्रभावित गांव है. इन ग्राम पंचायत मे कही सड़क टूटी है तो कही जलभराव और आवास के लिए लाभार्थी परेशान नजर आ रहे हैं. खास करके उन ग्राम पंचायत में तो ज्यादा समस्या है. जहां पर प्रधानों का वित्तीय अधिकार पूरी तरीके से प्रधानों की मौजूदगी के बाद सीज है.

ग्राम पंचायत में एडीओ पंचायत को प्रशासक बनाया गया

जिले के जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज त्यागी ने लोकल 18  को बातचीत में बताया कि कुछ ग्राम पंचायत में प्रधान के वित्तीय अधिकार सीज हैं. कुछ ग्राम पंचायत में प्रधानों की मृत्यु हो गई है. इन सभी ग्राम पंचायत में एडीओ पंचायत को प्रशासक बनाया गया. ऐसे में ग्राम पंचायत का कामकाज किसी प्रकार से प्रभावित न हो इसके लिए निगरानी की जा रही है जिन ग्राम पंचायत की शिकायतें आ रही हैं वहां पर पंचायत सचिवों को एक का रजिस्टर्ड दिया गया है और निस्तारण कराया जा रहा है किसी प्रकार की कोई समस्या किसी ग्राम पंचायत में नहीं होगी.

About the Author

Rajneesh Kumar Yadav

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top