भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

parimal nathwani and baidyanath Ram wins jharkhand rajya sabha election 2026


Last Updated:

Jharkhand Rajya Sabha elections 2026: झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित निर्दलीय परिमल नथवानी ने 28 वोट पाकर जीत दर्ज की. कांग्रेस के प्रणव झा को 19 वोट मिले. वहीं 3 वोट को अमान्य घोषित किया गया है. इस चुनाव भी महागठबंधन की रणनीति फेल हो गई है. वहीं एक सीट पर जेएमएम के बैद्यानाथ राम जीते हैं. उनको 30 मत मिले.

झारखंड राज्यसभा चुनाव में परिमल नथवानी और बैद्यनाथ राम जीते, कांग्रेस को झटकाZoom

झारखंड राज्यसभा चुनाव: NDA समर्थित परिमल नथवानी और JMM के वैद्यनाथ राम की बड़ी जीत, कांग्रेस को झटका

रांची: झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए बेहद हाई-प्रोफाइल मुकाबले में एक बड़ा उलटफेर हुआ है. बीजेपी और एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवानी ने जादुई आंकड़ा छूते हुए राज्यसभा चुनाव जीत लिया है. हालांकि चुनाव आयोग की तरफ से इसकी औपचारिक घोषणा होना अभी बाकी है. लेकिन बीजेपी विधायक प्रदीप यादव ने इस जीत की पुष्टि कर दी है. बता दें की दो सीटों में जेएमएम के बैद्यनाथ राम को 30 वोट, एनडीए प्रत्याशी परिमल नाथवानी को 28 वोट और कांग्रेस उम्मीदवार को प्रणव झा को 19 वोट मिले हैं. तीन मत को अमान्य घोषित किया गया है.

नथवानी को मिले 28 वोट, कांग्रेस खेमे में मायूसी
बीजेपी खेमे से आ रही जानकारी के अनुसार निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नथवानी को जीत के लिए जरूरी प्रथम वरीयता के पूरे 28 वोट मिले हैं. दूसरी तरफ सत्ताधारी महागठबंधन के बहुमत के दावों के बावजूद कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा को करारा झटका लगा है. प्रणव झा को महज 19 वोटों से ही संतोष करना पड़ा है. इस चुनाव में सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब वोटिंग के दौरान 3 वोटों को अमान्य घोषित कर दिया गया. जिसने पूरे सियासी समीकरण को पलट कर रख दिया.

महागठबंधन के आंकड़ों का गणित फेल!
चुनाव से पहले सत्ताधारी महागठबंधन (झामुमो-कांग्रेस-राजद) के पास 56 विधायकों का प्रचंड बहुमत था. झामुमो के प्रत्याशी बैद्यनाथ राम पहली सीट बेहद आसानी से निकाल रहे थे. जिसके बाद भी कांग्रेस के प्रणव झा के लिए पूरे 28 वोट बचने का दावा किया जा रहा था. लेकिन मतदान के वक्त हुई क्रॉस-वोटिंग और 3 वोटों के अमान्य होने से कांग्रेस की रणनीतियों पर पानी फिर गया. परिमल नथवानी की इस जीत के साथ ही झारखंड की सियासी जमीन पर बीजेपी समर्थित रणनीति एक बार फिर कामयाब साबित हुई है. जबकि सत्ता में होने के बावजूद कांग्रेस को अपनी सीट गंवानी पड़ी है.

About the Author

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top