भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

खट्टे-मीठे चूर्ण, अनारदाना, पान, गुलकंद… इस दुकान के आइटम देख मचल उठता...


Last Updated:

Jamshedpur Dhaniklal Business: जमशेदपुर के धनीकलाल अपने परिवार की चूर्ण और मुखवास बनाने की पारंपरिक कला को जीवित रखे हुए हैं. वे घर पर ही कई तरह के माउथ फ्रेशनर और चूर्ण बनाते हैं, जिनकी कीमत ₹400 प्रति किलोग्राम से शुरू होती है.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Inside

जमशेदपुर. शहर के बदलते परिवेश के बीच जमशेदपुर में आज भी कुछ लोग ऐसे हैं, जो अपने पूर्वजों से मिली पारंपरिक कला और कारोबार को जीवित रखे हुए हैं. इन्हीं में से एक हैं धनीकलाल, जो कई वर्षों से अपने परिवार की चूर्ण और मुखवास बनाने की परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं. धनीकलाल के यहां खाने के बाद इस्तेमाल किए जाने वाले माउथ फ्रेशनर की कई वैरायटी मिलती हैं.

इनमें सौंफ और मिश्री से तैयार माउथ फ्रेशनर खास है. इसके अतिरिक्त, मीठी सौंफ, रंग-बिरंगी सौंफ, इलायची और विभिन्न मसालों से तैयार मुखवास भी उपलब्ध हैं. लोग भोजन के बाद मुंह का स्वाद बदलने के लिए इन्हें पसंद करते हैं.

चूर्ण के विविध प्रकार
चूर्ण की बात करें तो यहां खट्टे-मीठे से लेकर मसालेदार चूर्ण तक की कई वैरायटी मौजूद हैं. खट्टा बेर का चूर्ण, आम का चूर्ण, इमली का चूर्ण और अनारदाना चूर्ण लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं. अमचूर, अजवाइन, जीरा और हरड़ जैसे मसालों को मिलाकर भी चूर्ण तैयार किए जाते हैं. बेर और इमली का खट्टा स्वाद बच्चों और युवाओं को आकर्षित करता है, जबकि अनारदाना और जीरे वाले चूर्ण को भोजन के बाद लिया जाता है.

घर पर तैयार उत्पाद
धनीकलाल इन सभी उत्पादों को अपने घर पर ही तैयार करते हैं. सामग्री की सफाई, सुखाने, पीसने और मसालों को सही मात्रा में मिलाने का काम सावधानी से किया जाता है. उनका कहना है कि पारंपरिक स्वाद को बनाए रखने के लिए आज भी पुराने तरीके और परिवार से मिली विधि का उपयोग किया जाता है, जिससे इन चूर्ण और मुखवास में घर जैसा स्वाद आता है.

कीमत और उपलब्धता
इन पारंपरिक चूर्ण और मुखवास की कीमत लगभग ₹400 प्रति किलोग्राम से शुरू होती है. सामग्री और वैरायटी के अनुसार कीमत में अंतर हो सकता है. आप जैसी जो वैरायटी खरीदते हैं, उसके हिसाब से दाम चुकाना होता है. माउथवॉश के अलावा यहां से पान की भी कई वैरायटी खरीदी जा सकती हैं. गुलकंद से लेकर बनारसी पान तक इनके पास कई आइटम हैं. खट्टे-मीठे चूर्ण और गोली भी लोग खूब पसंद करते हैं.

About the Author

Raina Shukla

Raina Shukla is an experienced journalist and content professional with nearly two decades of experience in print and digital media. She holds a Master’s degree in Mass Communication and Journalism from Bundelk…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top