भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

सरकार जनता और संसद के प्रति जवाबदेह नहीं रह गई : सुखदेव...



संसद के जारी सत्र के दौरान सरकार की कथित चुप्पी और प्रधानमंत्री की सदन में अनुपस्थिति के विरोध में गुरुवार को इंडिया गठबंधन के सांसदों ने संसद परिसर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में लोहरदगा लोकसभा के सांसद सुखदेव भगत शामिल हुए। वहीं विपक्षी सांसदों ने आरोप लगाया कि संसद के महत्वपूर्ण सत्र के दौरान प्रधानमंत्री सदन में उपस्थित होकर देश के ज्वलंत मुद्दों पर जवाब देने से बच रहे हैं। सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि सरकार जनता और संसद के प्रति जवाबदेह नहीं रह गई है। महत्वपूर्ण राष्ट्रीय मुद्दों पर प्रधानमंत्री और गृहमंत्री दोनों ही सदन से गायब हैं। यह लोकतांत्रिक व्यवस्था और संसदीय जवाबदेही की अवहेलना है। उन्होंने कहा कि देश की जनता अपने सवालों के जवाब चाहती है लेकिन सरकार जवाब देने के बजाय मुद्दों से बचने का प्रयास कर रही है। सांसद ने कहा कि झारखंड, आदिवासी समाज, किसानों, युवाओं और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को संसद में मजबूती से उठाना विपक्ष की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जनता से जुड़े सवालों पर सरकार को संसद में जवाब देना ही होगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top