गिरिडीह प्रखंड की सभी ग्राम पंचायतों और शहरी क्षेत्र के वार्डों में जाति, आवासीय, आय, जन्म तथा मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उपायुक्त के निर्देश पर प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय ने पंचायतवार शिविरों की समय-सारणी जारी की है। यह अभियान 10 अगस्त से शुरू होकर 25 अगस्त तक चलेगा। जारी आदेश के अनुसार 10 अगस्त को पतरोडीह, करहरबारी, बेलरोगा और लेदा में शिविर संपन्न हुए। 11 अगस्त को सिन्दवरिया व बजटो तथा 12 अगस्त को जसपुर व अलगुंदा में शिविर आयोजित किए गए। 13 अगस्त को पहाड़पुर व मकतपुर में शिविर लगा। अब 14 अगस्त को परसाटांड़, फुलची, बदगुंदाखुर्द और महेशलुंडी पंचायत में शिविर लगाए जाएंगे। 18 अगस्त को गादी श्रीरामपुर व सेनादोनी, 20 अगस्त को पिण्डाटांड़, मोहनपुर, उदनाबाद व खावा तथा 22 अगस्त को बरहमोरिया, जीतपुर व चूंजका में शिविर लगेंगे। वहीं 24 अगस्त को तेलोडीह, पुरनानगर, सिकदारडीह व अकदोनीकला और 25 अगस्त को पालमो, मंगरोडीह व अकदोनीखुर्द पंचायत सचिवालय में विशेष शिविर आयोजित होंगे। प्रशासन ने संबंधित पंचायत सचिवों को शिविर के लिए प्रतिनियुक्त किया है। अधिकारियों ने ग्रामीणों से आवश्यक दस्तावेजों के साथ तय तिथि पर पहुंचकर शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।
Source link