भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

Aaj Ka Singh Rashifal:सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा...


Last Updated:

August 15 ka Singh Rashifal, Leo Horoscope Today: ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश मेहता के अनुसार आज शनिवार 15 अगस्त 2026 को श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है. उत्तरा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा. दिन की शुरुआत में चंद्रमा सिंह राशि में रहेगा, जबकि दोपहर बाद चंद्रमा कन्या राशि में प्रवेश करेगा. ग्रहों की स्थिति सिंह राशि के जातकों के लिए कुल मिलाकर अनुकूल रहेगी.

Aaj Ka Singh Rashifal 15 August 2026. खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश मेहता के अनुसार आज शनिवार 15 अगस्त 2026 को श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है. उत्तरा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा. दिन की शुरुआत में चंद्रमा सिंह राशि में रहेगा, जबकि दोपहर बाद चंद्रमा कन्या राशि में प्रवेश करेगा. ग्रहों की स्थिति सिंह राशि के जातकों के लिए कुल मिलाकर अनुकूल रहेगी. हालांकि, स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी रखना जरूरी होगा.

व्यापार और आर्थिक स्थिति

सिंह राशि के व्यापारियों के लिए दिन सामान्य रहेगा. आज किसी नए खर्च के सामने आने की संभावना है, जिससे बजट थोड़ा प्रभावित हो सकता है. इसके बावजूद आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी. पुराने निवेश से लाभ मिलने के योग हैं. लंबे समय से अटका हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है. कारोबार में किसी बड़े फैसले को जल्दबाजी में लेने से बचना बेहतर रहेगा.

करियर और शिक्षा राशिफल

नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सकारात्मक रहेगा. कार्यक्षेत्र में माहौल अच्छा रहेगा और आप अपने काम को लेकर खुद को बेहतर महसूस करेंगे. अधिकारियों और सहकर्मियों का सहयोग मिल सकता है. विद्यार्थियों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा. पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ेगी और कठिन विषयों को समझने में आसानी होगी. आज अपनी पूरी ऊर्जा पढ़ाई और जरूरी कामों में लगाना फायदेमंद रहेगा.

सिंह राशि स्वास्थ्य राशिफल

सिंह राशि के जातकों को आज स्वास्थ्य के मामले में थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए. जोड़ो में दर्द, सिर दर्द या शरीर में थकान जैसी परेशानी हो सकती है. जो लोग पहले से इन समस्याओं से परेशान हैं, उन्हें अपनी दिनचर्या और खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए.

पारिवारिक संबंध और लव लाइफ

दाम्पत्य जीवन के लिए दिन शुभ रहेगा. पति-पत्नी के बीच आपसी विश्वास बढ़ेगा और रिश्ते में मजबूती आएगी. परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिल सकता है. प्रेम संबंधों के लिए भी समय अनुकूल है. पार्टनर से मुलाकात हो सकती है और रिश्ते में नजदीकियां बढ़ेंगी. प्रेमी जोड़े एक-दूसरे के प्रति समर्पित नजर आएंगे.

आज का शुभ उपाय

ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश मेहता के अनुसार सिंह राशि के जातकों के लिए आज हरी वस्तुओं का दान करना शुभ रहेगा. जरूरतमंद व्यक्ति को मूंग, हरे वस्त्र या अन्य हरी वस्तुओं का दान करें.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top