भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

गिरिडीह के ग्रहटांड में युवक की ट्रेन से कटकर मौत:चार माह पहले...




गिरिडीह के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ग्रहटांड स्थित मधुपुर-गिरिडीह रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार को एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के शिवमुहल्ला निवासी राजेंद्र प्रसाद के 30 वर्षीय पुत्र देवाशीष कुमार के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद परिवार के सदस्य अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने फोन पर दी मौत की सूचना जानकारी के मुताबिक, देवाशीष की शादी लगभग चार माह पहले बेंगाबाद थाना क्षेत्र के चपुआडीह निवासी मनोज कुमार राम की पुत्री मोली कुमारी से हुई थी। मृतक की पत्नी मोली देवी ने बताया कि उनके पति शुक्रवार सुबह दुकान खोलने के लिए बक्शीडीह जाने की बात कहकर घर से निकले थे। दोपहर में पुलिस के फोन पर उन्हें सदर अस्पताल बुलाया गया, जहां पहुंचने पर पति की मौत की सूचना मिली। मोली देवी ने कहा कि उन्हें घटना कैसे हुई, इसकी कोई जानकारी नहीं है। मृतक के भाई विकास कुमार ने बताया कि देवाशीष ने बताया कि पति-पत्नी के बीच कभी-कभी विवाद होने की बात अन्य लोगों से सुनने को मिली थी। हालांकि, परिवार के सभी सदस्य अलग-अलग रहते हैं और उनका व्यवसाय भी अलग है। पारिवारिक विवाद की आशंका स्थानीय लोगों के बीच घटना को लेकर विभिन्न तरह की चर्चाएं हैं। कुछ लोग पारिवारिक विवाद की आशंका भी जता रहे हैं। पुलिस ने किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी। फिलहाल, इस घटना से मृतक के परिवार और मोहल्ले में शोक का माहौल है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top