भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

धनबाद के निरसा में ब्लास्टिंग से सड़क धंसी:ग्रामीणों ने चापापुर ओसीपी में...




धनबाद के निरसा स्थित चापापुर ओसीपी में ब्लास्टिंग के कारण शुक्रवार को गोपालगंज-बेनागोरिया ग्रामीण सड़क का एक हिस्सा धंस गया। लगभग 10 मीटर लंबी यह सड़क करीब 5 फीट गहराई तक धंस गई, जिससे आसपास के क्षेत्र में भी जमीन बैठ गई। इस घटना से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। सड़क धंसने की घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। उन्होंने चापापुर ओसीपी में चल रहे खनन कार्य को तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि चापापुर ओसीपी में लगातार हो रही भारी ब्लास्टिंग के कारण क्षेत्र के कई घरों में पहले से ही दरारें आ चुकी हैं। सड़क धंसने की इस घटना ने उनकी चिंताएं और बढ़ा दी हैं। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है। सड़क की मरम्मत की मांग की घटना की सूचना मिलते ही जिला परिषद सदस्य पिंकी मरांडी, समाजसेवी अंजलि पासवान और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सभी ने सड़क धंसने के लिए ओसीपी का संचालन कर रही रेड्डी कंपनी को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने तत्काल सड़क की मरम्मत की मांग की। जिला परिषद सदस्य पिंकी मरांडी ने कंपनी की लापरवाही को लोगों की जान-माल के लिए खतरा बताया। उन्होंने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। समाजसेवी अंजलि पासवान ने ब्लास्टिंग के मानकों की जांच, दोषियों पर कार्रवाई और धंसी हुई सड़क की तत्काल मरम्मत सुनिश्चित करने की मांग उठाई। जनप्रतिनिधियों के प्रति लोगों में नाराजगी ग्रामीणों ने यह भी बताया कि इस समस्या के बारे में तीन दिन पहले धनबाद सांसद और स्थानीय विधायक को सूचित किया गया था। हालांकि, अब तक कोई ठोस पहल नहीं होने से जनप्रतिनिधियों के प्रति लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जब तक सड़क की मरम्मत नहीं होती और सुरक्षा की गारंटी नहीं दी जाती, तब तक खनन कार्य दोबारा शुरू नहीं होने दिया जाएगा। फिलहाल, विरोध प्रदर्शन के कारण चापापुर ओसीपी में काम बंद है। स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है। अब सभी की निगाहें जिला प्रशासन और कंपनी प्रबंधन की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top