भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

चतरा में 22 लाख की अफीम, 75 KG डोडा बरामद:तस्कर मनराज गंझू...




चतरा की लावालौंग थाना पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध अफीम और डोडा बरामद किया है। बरामद मादक पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 22 लाख रुपए है। इस दौरान एक कुख्यात तस्कर मनराज गंझू को भी गिरफ्तार किया गया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 75 किलो डोडा और अफीम जब्त की। शुक्रवार को सिमरिया एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाऊसाहेब ने इस बड़े नेटवर्क का खुलासा किया। एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सिलदाग गांव का रहने वाला मनराज गंझू अपने खेतों में अवैध रूप से अफीम की खेती करता है। तस्कर को संभलने का मौका नहीं मिला
सूचना के सत्यापन के बाद एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। पुलिस की टीम ने सिलदाग गांव स्थित आरोपी मनराज गंझू के घर पर अचानक धावा बोल दिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से तस्कर को संभलने का मौका तक नहीं मिला। पुलिस ने आरोपी के घर से ठीक 2 किलोग्राम गीली और अवैध अफीम बरामद की, जिसकी बाजार में कीमत 22 लाख रुपए है। इसके साथ ही प्लास्टिक के चार बड़े बोरों में रखा गया 75 किलोग्राम डोडा भी जब्त किया गया। पुलिस ने आरोपी मनराज गंझू को घटना स्थल से ही गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों के मुताबिक, मनराज एक पेशेवर अपराधी है और उस पर पहले से भी मादक पदार्थों की तस्करी के मामले दर्ज हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top