भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

PM Modi Independence Day Speech: न्यूक्लियर पावर, समुद्र मंथन, AI की ट्रेनिंग,...


होमताजा खबरदेश

न्यूक्लियर पावर, समुद्र मंथन, AI ट्रेनिंग… PM मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें

Last Updated:

PM Modi Independence Day Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से विकसित भारत 2047 का रोडमैप सामने रखा. उन्होंने ऊर्जा सुरक्षा से लेकर सेमीकंडक्टर, न्यूक्लियर पावर, मैन्युफैक्चरिंग और डिफेंस तक कई बड़े लक्ष्य बताए. पीएम ने 2047 तक 100 गीगावाट न्यूक्लियर पावर का लक्ष्य बताया और समुद्र के भीतर तेल-गैस खोज के लिए ‘समुद्र मंथन’ के तहत ₹85,000 करोड़ आवंटित करने की जानकारी दी. उन्होंने अगले 7-8 वर्षों में 5 से 7 नए सेमीकंडक्टर प्लांट शुरू होने की बात कही. युवाओं के लिए एक साल में 1 करोड़ AI स्किल ट्रेनिंग, खेलों में बड़े लक्ष्य, नशा मुक्त भारत अभियान और नक्सलवाद के खिलाफ कार्रवाई भी उनके भाषण के प्रमुख मुद्दे रहे.

न्यूक्लियर पावर, समुद्र मंथन, AI ट्रेनिंग... PM मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातेंZoom

PM मोदी ने लाल किले से 2047 के विकसित भारत का रोडमैप बताया. (फोटो DD)

PM Modi Independence Day Full Speech: लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वतंत्रता दिवस भाषण इस बार सिर्फ उपलब्धियों का हिसाब-किताब नहीं था. भाषण में अगले 10-20 साल की दिशा का खाका भी दिखाई दिया. पीएम मोदी ने विकसित भारत 2047 का लक्ष्य दोहराया और आत्मनिर्भरता को इसका सबसे बड़ा आधार बताया. ऊर्जा से लेकर सेमीकंडक्टर, मैन्युफैक्चरिंग से लेकर डिफेंस और युवाओं से लेकर खेल तक, PM मोदी ने कई मोर्चों पर बड़े ऐलान और लक्ष्य सामने रखे. खास बात यह रही कि उन्होंने कच्चे तेल की निर्भरता घटाने के लिए समुद्र के भीतर नए भंडार तलाशने की बात की और ‘समुद्र मंथन’ के लिए ₹85,000 करोड़ के आवंटन का जिक्र किया. साथ ही 2047 तक 100 गीगावाट न्यूक्लियर पावर का लक्ष्य बताया. यानी संदेश साफ है- आने वाले वर्षों में ऊर्जा सुरक्षा और घरेलू उत्पादन सरकार के एजेंडे में सबसे ऊपर रहने वाले हैं.

About the Author

Sumit KumarSenior Sub Editor

सुमित कुमार News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वे पिछले 4 साल से यहां सेंट्रल डेस्क टीम से जुड़े हुए हैं. उनके पास जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री है. News18 हिंदी में काम करने से पहले, उन्ह…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top