भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

PM मोदी ने लाल किले से देश के नौजवानों से मांगी मदद,...


होमताजा खबरदेश

PM मोदी ने लाल किले से युवाओं से मांगे 1-2 घंटे, किस काम में चाहिए मदद?

Last Updated:

PM Modi Independence Day Speech: पीएम मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से युवाओं से खास अपील की. उन्होंने युवाओं से देश के लिए सिर्फ 1-2 घंटे देने को कहा. आखिर ये समय किस काम के लिए मांगा गया और युवाओं की इसमें क्या भूमिका होगी?

PM मोदी ने लाल किले से युवाओं से मांगे 1-2 घंटे, किस काम में चाहिए मदद? Zoom

फोटो- पीएम मोदी

PM Modi Independence Day Speech: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने लाल किले से देश को संबोधित किया. पीएम मोदी ने अपने भाषण में 2047 तक भारत को विकसित बनाने के संकल्प से लेकर युवाओं से देश के लिए 1-2 घंटे के समय के लिए मदद मांगी. उन्होंने देश के युवाओं से जनगणना के काम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने को कहा. चलिए आप को बताते हैं कि पीएम मोदी ने क्या कहा?

जनगणना में युवाओं की बड़ी भूमिका

लाल किले से देश को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने युवाओं से सिर्फ 1-2 घंटे मांगा. उन्होंने कहा कि ये 1-2 घंटे देश के लिए बड़ी ताकत बन सकते हैं. देश में जनगणना का काम चल रहा है. इसका मकसद सिर्फ आंकड़ें जुटाना नहीं है. इसमें लोगों से जुड़ी करीबी और बारीक जानकांरियां दर्ज होती है. इससे आगे भविष्य में देश की नीतियों और सरकारी योजनाओं के लिए काफी मदद मिलेगी.

अब तकनीक से होगी मदद

पीएम मोदी ने बताया कि सरकारी प्रतिनिधियों के पास बड़ी संख्या में घरों तक जा-जा कर जानकारी लेने की जिम्मेदारी होती है. इसलिए कभी-कभी जल्दबाजी में जानकारी दर्ज करने के दौरान छोटी-छोटी गलतियां हो सकती हैं. इन्हीं गलतियों को कम करने के लिए इस बार तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है. लोग खुद घर बैठे अपने मोबाइल फोन से जनगणना की जानकारी भर सकते हैं.

साथ बैठकर भरें सही जानकारी

उन्होंने युवाओं से अपील की युवा अपने परिवार को भी जागरूक करें. उन्होंने कहा कि युवा अपने परिवार के सभी सदस्य के साथ बैठकर रेजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. नाम, पते और और दूसरी जरूरी जानकारियों को ध्यान से भरें. खासतौर पर नाम और अन्य विवरण की स्पेलिंग सही रखने पर ध्यान देना जरूरी है, ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी न हो.

बुजुर्गों की मदद करें युवा

ज्यादातर बुजुर्गों को डिजिटल तकनीकों की जानकारी नहीं होती. प्रधानमंत्री ने युवाओं से कहा कि वे अपने घर में जनगणना को लेकर जागरूकता का माहौल बनाएं. परिवार के बुजुर्गों और दूसरे सदस्यों को डिजिटल प्रक्रिया समझाने में मदद कर सकते हैं. उनका कहना है कि युवाओं का यह छोटा-सा प्रयास आने वाले समय में देश के लिए बड़ी मदद साबित हो सकता है.

About the Author

Harshita Patel

Harshita Patel is working with News18 Hindi (hindi.news18.com) Central Desk since 2025. She has a good understanding of national, international, and local news, along with current affairs, gold rates, and resea…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top